Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

bihar politics

बिहार में आज नई सरकार का गठन होगा. नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. पटना के गांधी मैदान में पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे.

भारतीय समाजवादी परंपरा के प्रमुख स्तंभ और प्रखर चिंतक सच्चिदानंद सिन्हा का 96 वर्ष की आयु में मुजफ्फरपुर में निधन हो गया.

बिहार विधानसभा चुनाव में मिले अप्रत्याशित जनादेश के बाद बीजेपी ने मंगलवार को अपने विधायक दल की अहम बैठक की। इस बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता नियुक्त किया गया।

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत के बाद अब सरकार गठन की कवायद तेज हो गई है...बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने इस चुनाव में उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया...इसी बीच खबर आ रही है कि बिहार सरकार का शपथ ग्रहण 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में होगा...ऐसे में कयास लगाए जा रहे बीजेपी के दोनों उप मुख्यमंत्रियों को लेकर कि क्या ये दोनों लोग दोबारा से उप मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर चेहरे में बदलाव होगा..

Bihar Election Result Analysis: बिहार चुनाव में बीजेपी को 89 सीटें जनता ने नरेंद्र मोदी को बगैर लालू और नीतीश के सरकार चलाने के लिए दिया है, और अगर भाजपा ने इस जनादेश का निरादर किया तो जो हाल राजद का 2025 में हुआ है. वहीं हाल बिहार में बीजेपी का हो सकता है.

Bihar Election: एनडीए की नई सरकार के गठन को लेकर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज हो गई है. इस बीच पटना के जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है.

बिहार चुनाव के ठीक एक दिन बाद यानी 15 नवंबर को लालू परिवार में एक और टूट हुई. दरअसल, रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से संबंध तोड़ने की बात कही और उन्होंने संजय यादव और रमीज पर दबाव डालने का आरोप लगाया. इस पूरे मामले को लेकर अब लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव भड़क गये हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी और निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह को करारी हार का सामना करना पड़ा। काराकाट विधानसभा सीट से पहली बार चुनावी मैदान में उतरीं ज्योति को जनता का वह समर्थन नहीं मिल सका, जिसकी उन्हें उम्मीद थी।...

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अचानक राजनीति से संन्यास और अपने परिवार से दूरी बनाने का बड़ा ऐलान कर दिया है। यह घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर की, जिसने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। ...

बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी का जितना बुरा हाल इस बार हुआ वैसा पहले कभी नहीं देखा गया था. इस चुनाव में उसे महज 25 सीटों से संतोष करना पड़ा है. जबकि पूरे महागठबंधन को 35 सीटें मिली हैं. तेजस्वी यादव के सभी दावे और बड़े-बड़े दावे धरे के धरे रह गए हैं. पार्टी की बुरी हार के बाद अब परिवार में महाभारत शुरू हो गई है. इस पूरी सियासी महाभारत के केंद्र में अगर किसी बड़े किरदार का नाम आता है तो वो हैं संजय यादव , ये वही संजय हैं, जिन्हें तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप जयचंद की संज्ञा दे रहे हैं.वहीं इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है, वो है रमीज नेमत खान का. इन दोनों का जिक्र करते हुए तेजस्वी की बहन रोहिणी ने परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया है.