Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

bihar politics

बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर पर पुलिस की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. अशोक चौधरी ने कहा कि पुलिस की ओर से गलत किया गया है.

गोपालगंज की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत सात आरोपियों की जमानत याचिका मंजूर कर ली. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दर्ज मामले में कोर्ट के फैसले के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल है...

लालू यादव के जन्मदिन पर राबड़ी देवी द्वारा भोजपुरी सिंगर छोटू छलिया को दिया गया कंगन बिहार में सियासी मुद्दा बन गया है. सिंगर के इसे 'डायमंड कंगन' बताने के बाद जेडीयू ने आरजेडी से इसका असली जीएसटी बिल मांगा है और बिल न मिलने पर आर्थिक अपराध इकाई से जांच कराने की चेतावनी दी है.

बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव और एक सीट पर उपचुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. भोजपुरी सिनेमा के चर्चित गायक और अभिनेता पवन सिंह सहित एनडीए के सभी नौ और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक उम्मीदवार ने निर्विरोध जीत दर्ज की.

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इंडिया गठबंधन की बैठक पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन कोई वास्तविक गठबंधन नहीं है, बल्कि यह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए का विरोध करने के उद्देश्य से बना हुआ मंच है.

Pawan Singh Jokhari village visit: भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपने पैतृक गांव जोकहरी पहुंचे, जहां हजारों समर्थकों और युवाओं ने उनका भव्य स्वागत किया. गांव पहुंचकर उन्होंने चाचा का आशीर्वाद लिया, गाय के बछड़े को केला खिलाकर पूजा की और ग्रामीणों का आभार जताया.

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी Y+ श्रेणी की सरकारी सुरक्षा वापस कर दी है. RJD ने इसे सुरक्षा कटौती के खिलाफ विरोध बताया है और सरकार पर राजनीतिक भेदभाव का आरोप लगाया है...

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को बीजेपी ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है. बिहार में 18 जून को MLC चुनाव होना है, जिसमें 9 सीटों पर मतदान होगा और एक सीट पर उपचुनाव भी शामिल है.

बक्सर के इटाढ़ी में बने रेल ओवरब्रिज (आरओबी) में उद्घाटन से पहले ही दरार आने के बाद निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगा हैं. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चुनावी जल्दबाजी में बिना उचित मानकों के यह पुल बनाया गया और इसमें गंभीर लापरवाही हुई है.

बिहार में सरकारी बंगले को लेकर विवाद तेज हो गया है। भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ने कहा है कि 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास अब मंत्री श्रेणी में है और इसे नंद किशोर राम को आवंटित किया जा चुका है.