Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“मेरा बेटा नेट क्वालिफाइड है, वह बिहार का CM बनने के योग्य”, जीतन राम मांझी ने तेजस्वी पर कसा तंज, महागठबंधन में पड़ सकती है दरार!

Jitan Ram Manjhi: जीतनराम मांझी ने अपने बेटे को सीएम योग्य बताते हुए आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव पर निशाना साधा दिया है.

jitan Ram Manjhi

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी.

Jitan Ram Manjhi: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish kumar) के नेतृत्व में चल रही महागठबंधन सरकार की मुश्किलें कम होती हुई नजर नहीं आ रही हैं. पहले जेडीयू के अंदर ही घमासान मचा हुआ था कि पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने सरकार की मुसीबतें बढ़ा दी हैं. उन्होंने अपने बेटे को सीएम बनाने के पेशकश की है जिसके बाद फिर एक बार नया विवाद खड़ा हो सकता है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी इन दिनों गरीब संपर्क यात्रा पर निकले हुए हैं. जो उन्होंने नवादा से शुरू की है. उनका कहना है कि वो इस यात्रा से गरीबों का हाल जानेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि उनकी यह यात्रा नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के जवाब में है.

जीतन राम मांझी ने अपने बेटे को सीएम योग्य बताते हुए आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव पर इशारों में निशाना साधा दिया है. मांझी ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब नीतीश कुमार लगातार तेजस्वी को आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं. बीते दिनों में सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि 2025 में महागठबंधन को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लीड करेंगे. उन्हें ही महागठबंधन को आगे बढ़ाना है.

‘मेरा बेटा शिक्षित और सीएम बनने योग्य’

जीतन राम मांझी ने कहा- मेरा बेटा संतोष एक युवा और अच्छी तरह से शिक्षित है. जिन लोगों का नाम सीएम पद के लिए आया है, मेरा बेटा उनसे ज्यादा योग्य है. उन्होंने कहा- मेरा बेटा संतोष नेट क्वालिफाइड और एक प्रोफेसर हैं और वह उनको पढ़ा सकता हैं, जिनका नाम सीएम पद के लिए आ रहा है. मांझी ने आगे कहा कि मेरे बेटे के पास सब कुछ है लेकिन दिक्कत यह है कि “वह भुइयां जाति से आता है, जो दलित है, गरीब तबके के लोग हैं. मेरा बेटा 90% आबादी का प्रतिनिधित्व करता है और इसलिए मैं उनका नाम मुख्यमंत्री के लिए आगे बढ़ा रहा हूं.

यह भी पढ़ें-  सुना है लंदन में बैठकर महिलाओं को पार्टी से निकाल रहे हैं अखिलेश यादव- सपा से निकाले जाने पर ऋचा सिंह जमकर बरसीं

जीतन राम मांझी ने अपनी इस यात्रा के दौरान कई बार इशारों में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के शराबबंदी के फैसले की आलोचना की जाती रही है. उनका कहना है कि इससे गरीबों का उत्पीड़न होगा. वहीं उन्होंने उन पर हमले के दौरान अपने बेटे संतोष को सीएम बनाने मांग करके महागठबंधन की मुसीबतों को बढ़ा दिया है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest