Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Bihar Voter List

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार ड्राफ्ट मतदाता सूची में बड़ी संख्या में लोगों को मृत दिखाए जाने पर चिंता व्यक्त की. कोर्ट ने नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा पर जोर देते हुए 65 लाख लोगों का विवरण 19 अगस्त तक सार्वजनिक करने का आदेश दिया हैं.

Bihar Elections 2025: बिहार में निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का पुनरीक्षण जारी है. मसौदा सूची पर पिछले 7 दिनों में किसी भी राजनीतिक दल ने आपत्ति नहीं दी.

Bihar Election 2025: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में चल रही वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया पर 29 जुलाई को सुनवाई तय की है. कोर्ट ने आधार, राशन कार्ड और ईपीआईसी को पहचान के रूप में शामिल करने की बात कही है.

बिहार विधानसभा में वोटर लिस्ट को लेकर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. विपक्ष के विधायकों ने काले कपड़े पहनकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार पर आरोप लगाए. आखिर क्या है वोटर लिस्ट का ये विवाद, और विपक्ष क्यों इतना गुस्से में है?

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू होते ही वोटर लिस्ट को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. बुधवार को 'इंडिया' गठबंधन के 11 राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से मुलाकात की और वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों की शिकायत की. इन दलों का कहना है कि सूची में नाम जानबूझकर हटाए जा रहे हैं और कई फर्जी नाम जोड़े जा रहे हैं, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर असर पड़ सकता है.

असदुद्दीन ओवैसी ने वोटर लिस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि इस प्रक्रिया का परिणाम यह होगा कि बिहार के गरीबों की बड़ी संख्या को वोटर लिस्ट से बाहर कर दिया जाएगा. वोटर लिस्ट में अपना नाम भर्ती करना हर भारतीय का संवैधानिक अधिकार है.