Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

BJP Vs Congress

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने जज बहरुल इस्लाम की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए 'संविधान बचाओ' अभियान को सवालों के घेरे में खड़ा किया है. जानिए क्या कहा दुबे ने और क्या कहती है सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक जानकारी.

संसद में भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी बहस जारी रही, जिसमें संविधान, विशेषाधिकार हनन, और मनरेगा बकाया जैसे मुद्दे छाए रहे. वहीं, सरकार ने फाइनेंस बिल 2025 को पास करवा लिया.

संसद के बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चला था और अब दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगा. इस दूसरे चरण में विपक्षियों का जोरदार हंगामा देखने को मिल सकता है.

भाजपा के नेताओं ने कहा कि बलात्कार के आरोपी सांसद राकेश राठौर की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए और उनको न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार दंड भी मिलना चाहिए, जिससे दोबारा नारी शक्ति के सम्मान से कोई खिलवाड़ न कर सके.

आज संसद परिसर में धक्का-मुक्की की घटना में कई सांसदों को चोटें आईं. ओडिशा के बालासोर से भाजपा सांसद प्रताप सारंगी ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने धक्‍का मारा, वे गिर गए और खून बहने लगा.

भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर बोले कि कांग्रेसियों ने डॉ. अंबेडकर को पहले बहुत अपमानित किया था. अब लोगों का ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस संसद में ड्रामा कर रही है. कांग्रेसियों ने लोकसभा चुनाव के समय भी अमित शाह के वीडियो को गलत तरीके से पेश किया था.

कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव में ईवीएम की गड़बड़ी का दावा करते हुए आयोग से 13 अक्टूबर को शिकायत की थी. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा था कि 26 सीटों पर मतगणना के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी पाई गई.

सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी की ओर से कहा जा रहा है कि राहुल गांधी ने अदानी समूह पर आरोप लगाने के लिए सोरोस-फंडेड मीडिया पोर्टल ऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) का सहारा लिया. कांग्रेस का जॉर्ज सोरोस से कनेक्शन है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित एक सभा में विवादित बयान दिया. खड़गे ने खुद की तुलना ज्योतिर्लिंग से की.

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा व सीपीआई सांसद संतोष कुमार पी ने सभापति के समक्ष मणिपुर हिंसा पर चर्चा कराए जाने की मांग रखी. फिर हंगामा होने लगा.