Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

BJP Vs Congress

महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा ने अकेले ही पूरे महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन की संयुक्त सीटों की संख्या से भी ज्यादा सीटें हासिल कर ली हैं. भाजपा का स्ट्राइक रेट भी सबसे ज्यादा रहा.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज झारखंड में चुनावी जनसभाएं संबोधित करने पहुंचे. उन्‍होंने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन झारखंड में तीन रैली कीं. उन्‍होंने जामताड़ा में कहा कि राज्‍य में एनडीए सरकार बनने पर घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे.

उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर सियासी घमासान जारी है. यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सनातन पर दिए गए बयान पर कांग्रेस पार्टी तत्‍काल माफी मांगे. ये पार्टी सनातन संस्कृति पर हमला करने वालों को प्रमोट कर रही है.

BJP Vs Mallikarjun Kharge: भाजपा प्रवक्‍ताओं ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करना अपनी आदत बना ली है.

BJP Election Manifesto : भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के लिए संकल्प पत्र घोषित किया है. यहां जानिए हरियाणा के लिए भाजपा का ‘नॉनस्टाप हरियाणा संकल्प पत्र’ कैसा है.

असम के सीएम ने कहा कि राहुल गांधी की सामंतवादी सोच है कि सबकी जातीय जनगणना हो, लेकिन खुद उनसे उनकी जाति नहीं पूछी जाए. वे चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी, हिमंता बिस्वा सरमा, अनुराग ठाकुर और अमित शाह अपनी जाति बताएं.

Anurag Thakur Criticizes Rahul Gandhi: अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने 80 से ज्यादा बार संविधान में संशोधन किया है. संविधान का अपमान करने के लिए राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के दौरे पर थे. यहां उन्‍होंने कांग्रेस की पूर्ववर्ती हुड्डा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मैं एक-एक पाई का हिसाब लेकर आया हूं, कांग्रेसी नेता भी आंकड़ों के साथ मैदान में सामने आएं.

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर जोरदार पलटवार किया है. राहुल का कहना था कि भाजपा को अयोध्या की तरह गुजरात में भी इंडिया अलायंस से करारी शिकस्त मिलेगी.