Bharat Express DD Free Dish

BJP

दिल्ली भाजपा का नया मुख्यालय दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर तैयार हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे. नया भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है.

PM Modi meets Vice President Radhakrishnan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से वाइस-प्रेसिडेंट्स एन्क्लेव में मुलाकात की. यह उनकी शपथ ग्रहण के बाद पीएम के साथ पहली भेंट रही, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में 'नक्सल मुक्त भारत' समारोह में 31 मार्च 2026 तक हथियारी नक्सलवाद समाप्त करने का ऐलान किया. उन्होंने नक्सलवाद की जड़ों, वैचारिक पोषण और समाज में इसके प्रभाव पर भी चर्चा किया.

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और देशवासियों को स्वदेशी अपनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. देश के गृहमंत्री अमित शाह 10 दिनों में दूसरी बार प्रदेश के दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया.

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने राजद की रैली में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी को 'फिक्स्ड मैच' करार दिया. उन्होंने कहा कि यह सब चुनावी ड्रामा है, लेकिन असली मुद्दों पर कोई बात नहीं होती.

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने राहुल गांधी के हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस का समर्थन करते हुए कहा कि विपक्ष ने कई ठोस सबूत पेश किए हैं, जो स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि चुनाव आयोग BJP के इशारों पर काम कर रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है. भाजपा सांसद राहुल सिंह लोधी ने बताया कि इस दौरान मध्य प्रदेश में 'नमो वन' विकसित किया जाएगा.

भाजपा के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का एक इंस्टाग्राम रील वायरल हो रहा है. वे वीडियो में एक युवा दुकानदार को सपोर्ट करते दिखे, उन्‍होंने युवक की मेहनत की तारीफ की. आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी.

Amit Shah Speech: दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर भव्य कार्यक्रम हुआ. इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और उन्होंने मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा.