Bharat Express DD Free Dish

BJP

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है. पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने घोषणा की है कि सुभासपा इस बार अकेले चुनाव लड़ेगी और किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी.

2024 के लोकसभा और साथ में हुए विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा पैसा खर्च बीजेपी ने किया. पार्टी ने लगभग 1,494 करोड़ खर्च किए, जो कुल चुनावी खर्च का 44.56% है. वहीं इस क्रम में दूसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी का नाम है. कांग्रेस ने 620 करोड़ खर्च किए. जो कुल खर्च का 18.5% है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक मासूम बच्ची से मुलाकात कर रहे हैं. बच्ची ने मुख्यमंत्री से स्कूल में दाखिले की गुजारिश की, जिस पर सीएम योगी ने मुस्कराते हुए उसकी बात सुनी और तुरंत अधिकारियों को उसके एडमिशन के निर्देश दे दिए.

राज्यसभा चुनाव में पार्टी लाइन से हटकर मतदान करना सपा के कुछ विधायकों को भारी पड़ गया. पार्टी नेतृत्व ने सख्त कदम उठाते हुए तीन वरिष्ठ विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. यह कार्रवाई सिर्फ क्रॉस वोटिंग के कारण नहीं, बल्कि पार्टी की मूल विचारधारा और गठबंधन के खिलाफ बयानबाजी को लेकर भी की गई है.

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. स्थानीय जनता के विरोध के बीच अब यह मुद्दा सियासी रंग भी ले चुका है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है.

India news: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर PM मोदी ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान और बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा.

आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सेंट्रल जोनल काउंसिल की 25वीं मीटिंग में शामिल होने वाराणसी आ रहे हैं. मीटिंग में UP, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के CM भी शामिल होंगे.

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार (21 जून) को 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर दावा किया कि पिछले 11 वर्षों में जो कुछ देखा गया वह सिर्फ एक न्यूज रील थी और असली फिल्म अभी आनी बाकी है.

US Army Parade: अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ पर आयोजित परेड को लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के आमंत्रण का दावा किया गया. जानें क्या है इसकी सच्चाई

शिविर में एक प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल की उपलब्धियों और जनसंघ से लेकर भाजपा तक की ऐतिहासिक यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा.