Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

breaking news

Karkardooma Court Fire: दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में रविवार सुबह स्कैनिंग रूम में भीषण आग लग गई, जिसके बाद 8 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. दमकल विभाग ने एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया, हालांकि कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, फाइलें और कंप्यूटर जलने की आशंका है.

Chapra ammonia gas leak: बिहार के छपरा स्थित रामा कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस रिसाव होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग इसकी चपेट में आ गए. प्रशासन, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जबकि प्रभावित महिलाओं और बुजुर्गों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि चंडीतला पुलिस स्टेशन के ऑफिसर इन चार्ज से मिलने और डेप्युटेशन देने के लिए जब मैं कार से आ रहा था, तो चंडीतला मार्केट में बहुत ज़्यादा ट्रैफिक जाम था। उस समय मैं अपने PSO के साथ चंडीतला क्रॉसिंग पर चल रहा था, भगवा कपड़ों में 10-15 भाजपा के गुंडे थे जिन्होंने अचानक नारे लगाए और दुश्मनी का माहौल बना दिया। वे मुझे गाली दे रहे थे लेकिन मैं आगे बढ़ रहा था...मेरे सिर पर पत्थर फेंका गया

TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि चंडीतला पुलिस स्टेशन के ऑफिसर इन चार्ज से मिलने और डेप्युटेशन देने के लिए जब मैं कार से आ रहा था, तो चंडीतला मार्केट में बहुत ज़्यादा ट्रैफिक जाम था। उस समय मैं अपने PSO के साथ चंडीतला क्रॉसिंग पर चल रहा था, भगवा कपड़ों में 10-15 भाजपा के गुंडे थे जिन्होंने अचानक नारे लगाए और दुश्मनी का माहौल बना दिया। वे मुझे गाली दे रहे थे लेकिन मैं आगे बढ़ रहा था...मेरे सिर पर पत्थर फेंका गया

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रशासन ने सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। हजरतनगर गढ़ी और कस्बा सिरसी क्षेत्र में सरकारी झील और कृषि भूमि पर बनी अवैध मजार पर बुलडोजर चलाया गया।

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार ने अपनी दूसरी कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी है. सरकार ने महिलाओं के लिए 1 जून से मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की है और साथ ही 7वें वेतन आयोग के गठन को भी हरी झंडी दे दी है. धार्मिक सहायता योजनाओं को बंद करने और अन्नपूर्णा भंडार योजना के विस्तार जैसे फैसलों को भी मंजूरी मिली है. सरकार ने CAA आवेदकों को भी सामाजिक योजनाओं का लाभ देने की बात कही है. इन फैसलों को राज्य में राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव माना जा रहा है

पश्चिम बंगाल के Asansol में लाउडस्पीकर नियम को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ गए और भीड़ उग्र हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी पर पथराव किया और तोड़फोड़ की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया है। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को सख्ती करनी पड़ी और अतिरिक्त बल तैनात किया गया। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन यानी ATF के निर्यात पर लगने वाले Special Additional Excise Duty की दरों में एक बार फिर बदलाव किया है। इस बदलाव को लेकर 15 मई 2026 को आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई और ये नई दरें 16 मई 2026 यानी आज से लागू हो गई हैं। सरकार का यह कदम वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और घरेलू ईंधन आपूर्ति को संतुलित रखने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि उसे तय करना होगा कि दुनिया के नक्शे में रहना है या इतिहास में दफन होना है। मानेकशॉ सेंटर में दिए गए इस बयान के बाद भारत की सख्त सैन्य नीति और की चर्चा तेज हो गई है। वीडियो में जानिए पाकिस्तान को दी गई इस बड़ी चेतावनी के पीछे की पूरी कहानी।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद Abhishek Banerjee की मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही हैं। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए कथित भड़काऊ भाषणों को लेकर उनके खिलाफ कोलकाता के बिधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। इस एफआईआर में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के खिलाफ की गई टिप्पणियों का भी जिक्र किया गया है।