महाराष्ट्र के कल्याण-मुरबाड रोड पर भीषण सड़क हादसा, डंपर और ईको कार की हुई जोरदार टक्कर; 11 लोगों की मौत
कल्याण-मुरबाड रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक डंपर और क्षमता से अधिक भरी ईको कार के बीच सीधी भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 11 यात्रियों ने अपनी जान गंवा दी है, जबकि कई लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं.
American President की कुर्सी को लेकर हो गया खेल, सांसदों ने की मांग
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईस्टर के मौके पर सोशल मीडिया पर इतना गुस्सैल और गाली भरा पोस्ट लिखा कि इसको देखकर पूरी दुनिया हैरान हो गई. इसमें डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुलकर धमकी दी और उसमें इतनी अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया कि अब कांग्रेस में 25वें संशोधन की धारा 4 लागू करने की मांग जोर पकड़ रही है. ये धारा ही अब अमेरिकी सांसदों को ट्रंप की सनक का सही इलाज नजर आ रही है
भारत में 4 लाख की Alto, पाकिस्तान में 23 लाख से ज्यादा! जानिए क्या है इसका कारण
भारत में Maruti Suzuki Alto K10 एक बजट फ्रेंडली कार मानी जाती है, जिसकी कीमत 4 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन यही कार पाकिस्तान में 20 से 30 लाख रुपये तक बिकती है। इस वीडियो में जानिए आखिर क्यों एक ही कार के दाम दोनों देशों में इतने अलग हैं। टैक्स, मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट, इकोनॉमी और फीचर्स में फर्क इसकी बड़ी वजह हैं। भारत में जहां ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, वहीं पाकिस्तान में कम फीचर्स के बावजूद कीमत ज्यादा है। पूरी तुलना जानने के लिए वीडियो देखें।
CM Yogi Adtiyanath ने विपक्ष पर साधा निशाना,चांदी के चम्मच लेकर पैदा होने वालों के लिए कही बड़ी बात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग चांदी के चम्मच लेकर पैदा होते हैं, वे आम जनता की समस्याओं को कभी समझ नहीं सकते। उन्होंने अपने बयान में विकास, सुशासन और गरीबों के हितों को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया। यह बयान राजनीतिक माहौल में नई बहस को जन्म दे रहा है।
Strait of Hormuz के पास किसने मार गिराया, F-15 Fighter Jet ?
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग अब चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है. इजरायल और अमेरिका की ओर से ईरान पर ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं. वहीं, तेहरान की ओर से इसको लेकर जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है. इसी बीच इस समय की बड़ी खबर आ रही है जहां ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स आईआरजीसीने दावा किया है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट के पास एक अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक फाइटर जेट को मार गिराया. अह इस दावे में कितनी सच्चाई है आइए बताते हैं आपको इस वीडियो के जरिए विस्तार से।
Navratri 2026 : छतरपुर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, सुनिए भक्तों ने क्या कुछ कहा
नवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध छतरपुर मंदिर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। नवरात्रि के इस खास मौके पर मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे माहौल में भक्ति और उत्साह का रंग नजर आया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
Dhurandhar 2 Trailer Review : फिल्म का धुआंधार ट्रेलर हुआ रिलीज
धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है और एक बार फिर पाकिस्तान के शहर कराची का लयारी खून से नहाया दिख रहा है. रहमान डकैत की मौत के बाद भसड़ मची है और लाशों के ढेर गए गए हैं. ट्रेलर में उजैर बलूच के किरदार को भी दमदार दिखाया गया है. कैसा है ये ट्रेलर जानने के लिए देखें ये वीडियो.
Nitish Kumar के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद Bihar में राजनीतिक अटकलें तेज
Nitish Kumar के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद Bihar में राजनीतिक अटकलें तेज। बिहार की राजनीति में एक युग का अंत होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शपथ लेने के मात्र 105 दिनों के भीतर मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाने का फैसला किया है। आखिर इस फैसले के पीछे की असली वजह क्या है? क्या यह फैसला बीजेपी के दबाव में लिया गया है या इसके पीछे नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के भविष्य की रणनीति है?
Middle East Tension : Iran के हमले से मिडिल ईस्ट में दहशत, Dubai में तबाही का मंजर
ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei के मारे जाने के बाद मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं. ईरान ने Israel, सऊदी अरब, यूएई और कतर समेत कई ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं। दुबई के फाइव स्टार होटल और एयरपोर्ट को भी निशाना बनाए जाने की खबर है, जबकि इजरायल में लगातार सायरन बज रहे हैं और लाखों लोग बंकरों में शरण लिए हुए हैं. इसी बीच ईरान ने दुनिया के सबसे अहम तेल मार्ग Strait of Hormuz को बंद करने का ऐलान कर दिया है, जिससे वैश्विक तेल संकट का खतरा बढ़ गया है. जवाबी कार्रवाई में इजरायली सेना ने कोम स्थित मिसाइल साइट पर हमला करने का दावा किया है, जिससे क्षेत्र में पूर्ण युद्ध की आशंका गहरा गई है.







