Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

breaking news

राजधानी भोपाल में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अपराध शाखा ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी विवेक यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने किराए के घर में प्रिंटिंग मशीनरी लगाकर पिछले कई महीनों से नकली नोट छाप रहा था। छापेमारी में सवा दो लाख के नकली नोट, दो लाख रुपये से अधिक के 500 के फर्जी नोट और करीब 30 लाख के नकली नोट छापने का कच्चा माल मिला। पुलिस के मुताबिक आरोपी बाजार में 5–6 लाख रुपये तक के नकली नोट चला चुका है। जांच जारी है

दिल्ली की हवा एक बार फिर ‘सीवियर’ श्रेणी में पहुंच गई है। राजधानी सुबह से शाम तक स्मॉग की मोटी परत में कैद है। सड़कें धुंधली, आसमान फीका—एयर क्वॉलिटी इंडेक्स गंभीर स्थिति में है। इस खास रिपोर्ट में हम बात करते हैं वायु प्रदूषण की असल वजहों, GRAP की प्रभावशीलता, CPCB के मॉनिटरिंग सिस्टम और आने वाले दिनों में सुधार की संभावनाओं पर। CPCB के मेंबर डॉ. अनिल गुप्ता ने प्रदूषण के स्रोत, हेल्थ अलर्ट और भविष्य की रणनीतियों पर अपने विचार रखे। साथ ही आम लोगों ने बताया कि जहरीली हवा उनके रोज़मर्रा की जिंदगी को कैसे प्रभावित कर रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी का जितना बुरा हाल इस बार हुआ वैसा पहले कभी नहीं देखा गया था. इस चुनाव में उसे महज 25 सीटों से संतोष करना पड़ा है. जबकि पूरे महागठबंधन को 35 सीटें मिली हैं. तेजस्वी यादव के सभी दावे और बड़े-बड़े दावे धरे के धरे रह गए हैं. पार्टी की बुरी हार के बाद अब परिवार में महाभारत शुरू हो गई है. इस पूरी सियासी महाभारत के केंद्र में अगर किसी बड़े किरदार का नाम आता है तो वो हैं संजय यादव , ये वही संजय हैं, जिन्हें तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप जयचंद की संज्ञा दे रहे हैं.वहीं इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है, वो है रमीज नेमत खान का. इन दोनों का जिक्र करते हुए तेजस्वी की बहन रोहिणी ने परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया है.

Rohini Acharya का हार के बाद जयचंदों पर फूटा गुस्सा, पार्टी और परिवार से तोड़ा नाता |

एसएसबी में सहायक कमांडेंट से विधायक बनने का सफर डुमरांव के विधायक राहुल सिंह ने पूरा किया है। इनके बड़े पिता बाबू राजमोहन सिंह का सपना था कि राहुल जनता की सेवा करें। उनका यह सपना आज डुमरांव की जनता के आशीर्वाद से पूरा हुआ है। ब्रह्मपुर प्रखंड के धरौली गांव के मूल निवासी राहुल सिंह की प्रारंभिक शिक्षा बक्सर के वुड स्टारक स्कूल में हुई थी।

Power Star पवन सिंह का जलवा खूब चर्चा में है। उनके बयान 'जोड़ी मोदी और नीतीश जी के हिट हो गईल' ने बीजेपी की जीत में कितना योगदान दिया, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं और इस बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए ने भारी जीत दर्ज की है। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है और पूरे एनडीए खेमे में जश्न का माहौल है। विजय के इस उत्साह के बीच भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉवर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने भी अपनी खुशी जाहिर की है।

Bihar Election 2025 में Khesari Lal Yadav को करारी हार का सामना करना पड़ा है। अब Tejashwi Yadav की आगे की राजनीतिक रणनीति क्या होगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Bihar Election 2025 में Khesari Lal Yadav को करारी हार का सामना करना पड़ा है। अब Tejashwi Yadav की आगे की राजनीतिक रणनीति क्या होगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं। जानें बिहार की सियासत, वोटिंग ट्रेंड और नतीजों से जुड़े बड़े अपडेट सिर्फ

बिहार चुनाव की वोटिंग के बाद से आज मतगणना जारी है. जिसको लेकर राज्य की सबसे हॅाट सीट मोकामा से एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह ने जीत दर्ज कर ली है.