Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

breaking news

बिहार चुनावों के नतीजों के बाद लालू यादव परिवार में विवाद गर्माया हुआ है। रोहिणी आचार्या ने राजनीति और परिवार से दूरी बनाने का ऐलान किया। तेज प्रताप यादव ने अपनी बहन के सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया और दुर्व्यवहार करने वालों को चेतावनी दी। जानिए पूरी कहानी और तेज प्रताप का नया बयान।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 17 नवंबर से शुरू हुए 2 दिवसीय दुबई एयर शो-2025 में भारत का स्वदेशी फाइटर जेट एलसीए तेजस भी हिस्सा लिया है. इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी एयर शो में मौजूद रहें. इससे पहले भी आखिरी बार साल 2023 में तेजस ने दुबई एयर शो में हिस्सा लिया था.

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत के बाद अब सरकार गठन की कवायद तेज हो गई है...बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने इस चुनाव में उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया...इसी बीच खबर आ रही है कि बिहार सरकार का शपथ ग्रहण 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में होगा...ऐसे में कयास लगाए जा रहे बीजेपी के दोनों उप मुख्यमंत्रियों को लेकर कि क्या ये दोनों लोग दोबारा से उप मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर चेहरे में बदलाव होगा..

Bomb threat at Delhi Court: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के बाद 3 बड़े अदालतों में बम की खबर आई है. परिसर को खाली कराने के बाद सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं.

बिहार चुनाव के ठीक एक दिन बाद यानी 15 नवंबर को लालू परिवार में एक और टूट हुई. दरअसल, रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से संबंध तोड़ने की बात कही और उन्होंने संजय यादव और रमीज पर दबाव डालने का आरोप लगाया. इस पूरे मामले को लेकर अब लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव भड़क गये हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी और निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह को करारी हार का सामना करना पड़ा। काराकाट विधानसभा सीट से पहली बार चुनावी मैदान में उतरीं ज्योति को जनता का वह समर्थन नहीं मिल सका, जिसकी उन्हें उम्मीद थी।...

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अचानक राजनीति से संन्यास और अपने परिवार से दूरी बनाने का बड़ा ऐलान कर दिया है। यह घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर की, जिसने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। ...

बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने छपरा सीट से RJD के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राजनीतिक तापमान तेज है। इस बार कई भोजपुरी सितारों की राजनीतिक छवि का खुलासा हुआ। कुछ को जीत का स्वाद मिला, तो कुछ को हार का सामना करना पड़ा। इनमें भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव भी शामिल थे

राजधानी भोपाल में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अपराध शाखा ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी विवेक यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने किराए के घर में प्रिंटिंग मशीनरी लगाकर पिछले कई महीनों से नकली नोट छाप रहा था। छापेमारी में सवा दो लाख के नकली नोट, दो लाख रुपये से अधिक के 500 के फर्जी नोट और करीब 30 लाख के नकली नोट छापने का कच्चा माल मिला। पुलिस के मुताबिक आरोपी बाजार में 5–6 लाख रुपये तक के नकली नोट चला चुका है। जांच जारी है

दिल्ली की हवा एक बार फिर ‘सीवियर’ श्रेणी में पहुंच गई है। राजधानी सुबह से शाम तक स्मॉग की मोटी परत में कैद है। सड़कें धुंधली, आसमान फीका—एयर क्वॉलिटी इंडेक्स गंभीर स्थिति में है। इस खास रिपोर्ट में हम बात करते हैं वायु प्रदूषण की असल वजहों, GRAP की प्रभावशीलता, CPCB के मॉनिटरिंग सिस्टम और आने वाले दिनों में सुधार की संभावनाओं पर। CPCB के मेंबर डॉ. अनिल गुप्ता ने प्रदूषण के स्रोत, हेल्थ अलर्ट और भविष्य की रणनीतियों पर अपने विचार रखे। साथ ही आम लोगों ने बताया कि जहरीली हवा उनके रोज़मर्रा की जिंदगी को कैसे प्रभावित कर रही है।