Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

breaking news

ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei के मारे जाने के बाद मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं. ईरान ने Israel, सऊदी अरब, यूएई और कतर समेत कई ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं। दुबई के फाइव स्टार होटल और एयरपोर्ट को भी निशाना बनाए जाने की खबर है, जबकि इजरायल में लगातार सायरन बज रहे हैं और लाखों लोग बंकरों में शरण लिए हुए हैं. इसी बीच ईरान ने दुनिया के सबसे अहम तेल मार्ग Strait of Hormuz को बंद करने का ऐलान कर दिया है, जिससे वैश्विक तेल संकट का खतरा बढ़ गया है. जवाबी कार्रवाई में इजरायली सेना ने कोम स्थित मिसाइल साइट पर हमला करने का दावा किया है, जिससे क्षेत्र में पूर्ण युद्ध की आशंका गहरा गई है.

दिल्ली में आयोजित AI Summit के दौरान हुए कथित हंगामे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए हंगामे की जिम्मेदारी तय करने और कार्रवाई की मांग की।

India Violence Update: मध्य प्रदेश, (jabalpur violence) कर्नाटक (karnataka violence) और हैदराबाद (hyderabad violence) में धार्मिक आयोजनों के दौरान सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं। जबलपुर में मंदिर परिसर (hindu muslim in jabalpur) विवाद पथराव तक बढ़ गया, जबकि बागलकोट और अंबरपेट में जुलूस (shivaji ) के दौरान कहासुनी और तनाव की स्थिति देखने को मिली। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में करने और लोगों को शांत रहने की सलाह दी है।

Congress Protest in Bharat Mandapam: एआई इंपैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस (Youth Congress) के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शर्ट (congress protest without t shirt) उतारकर विरोध जताया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील (us trade deal) का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के (pm modi) खिलाफ नारे लगाए। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जो टी-शर्ट पहनकर गए थे, उसमें पीएम मोदी की फोटो बनी हुई थी।

PM Modi AI Summit Live: नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के चौथे दिन पूरी दुनिया की नजरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिकी हैं. आइये सुनते हैं उनका लाइव संबोधन

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र बुधवार 18 फरवरी से शुरू हो रहा है. मंगलवार को अध्यक्ष कक्ष में सत्र को लेकर बैठकों का दौरा जारी रहा. आखिर क्या-क्या हुआ बैठक में, जायजा लिया भारत एक्सप्रेस संवाददाता मधुकर आनंद ने।

मध्यप्रदेश के सतना जिले में स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा सतना-चित्रकूट मार्ग पर कोठी के पास हुआ, जहां मृतक ट्रक के टायर में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटता रहा.

Mumbai Metro Pillar Collapse: मुलुंड वेस्ट में LBS रोड पर जॉनसन एंड जॉनसन के पास निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का सीमेंट ब्लॉक गिरने से बड़ा हादसा हो गया है. ऑटो के परखच्चे उड़ गए हैं. 3-4 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

पटना के गर्ल्स हॉस्टल में हुई NEET छात्रा की मौत को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हुआ. इस दौरान छात्रा की मां ने पुलिस पर कई तरह के आरोप लगाए. भारत एक्सप्रेस से बात करते हुए नीट छात्रा की मां फफक कर रोने लगी. क्या कुछ कहा है आईए सुनाते हैं.