Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Brijbhushan Sharan Singh

पटियाला हाउस कोर्ट 26 मई को पूर्व कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर नाबालिग महिला पहलवान द्वारा लगाए गए यौन शोषण के मामले में फैसला सुनाएगा.

पिछले साल 1 अगस्त 2023 को बंद कमरे में हुई सुनवाई के दौरान नाबालिग पहलवान ने अदालत में कहा था कि वह मामले में दिल्ली पुलिस की जांच से संतुष्ट है और पुलिस ने जो क्लोजर रिपोर्ट पेश की थी, वह उसका विरोध नहीं करती.

भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों का नहीं एक परिवार और एक अखाड़ा का प्रदर्शन चला था. जीजा-साली और एक अखाड़ा था..जिसके सर्वेसर्वा भूपेंद्र हुड्डा हैं.

दिल्ली की अदालत ने राजनेता बृजभूषण सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना) और 354 ए (यौन उत्पीड़न) 506 (धमकाने) आदि के तहत कई पहलवानों के उत्पीड़न मामले में 10 मई को आरोप तय किए थे. अब गवाहों के बयान दर्ज हो रहे हैं.

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और कैसरगंज से भाजपा के निवर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर कई महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

भाजपा सांसद ने कहा, ना बूढ़ा हुआ हूं ना रिटायर हुआ हूं, पहले जितना आपके बीच में रहता था उससे दोगुना आपके बीच में रहूंगा.

कैसरगंज लोकसभा सीट पर भाजपा की तरफ से करण भूषण सिंह, सपा की तरफ से राम भगत मिश्रा और बसपा की तरफ से नरेन्द्र पाण्डेय प्रत्याशी हैं.

यूपी की कैसरगंज सीट से भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह सपा के संपर्क में हैं, इसको लेकर चर्चा जोरों पर है. इसी बीच अखिलेश यादव के बयान ने आग में घी का काम कर दिया है.

Gonda News: भाजपा सांसद बोले, इस बार बीजेपी को कोई चुनौती नहीं है. आज के समय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार मुझे बनती हुई दिखाई दे रही है इसमें सबसे बड़ा सहयोग राहुल गांधी का है.

साक्षी मलिक ने कहा कि, मैंने कुश्ती से संन्यास ले लिया है, लेकिन मैं बृजभूषण और उनके लोगों को फेडरेशन चलाने और महिला पहलवानों को परेशान नहीं करने दूंगीं.