Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

CBI case

दिल्ली हाई कोर्ट ने चीनी वीजा घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में कार्ति चिदंबरम की याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

उन्नाव रेप कांड में आरोपी और बीजेपी से निष्कासित पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में सजा निलंबन और जमानत देने से इनकार कर दिया.

दिल्ली हाई कोर्ट में IRCTC घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों ने निचली अदालत द्वारा तय आरोपों के खिलाफ याचिका दायर की है.

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर मामले के बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. मिशेल को पहले मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दी जा चुकी है और अब सीबीआई मामले में भी रिहाई की अनुमति मिली है.

सीबीआई ने बर्खास्त सीबीएन कांस्टेबल मोहम्मद जाकिर हुसैन के खिलाफ धोखाधड़ी और पहचान जालसाजी के आरोप में मामला दर्ज किया है. मामले में एसएससी भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं का संदेह है.

चीनी वीजा फर्जीवाड़ा से जुड़े सीबीआई के मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर और अभिषेक वर्मा को बरी कर दिया है.

सीबीआई मामले में धीरज वधावन को दिल्ली हाई कोर्ट ने मेडिकल आधार पर जमानत दे दी है. वह करोड़ों रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपी है.