Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

CBI

नोएडा उत्तर प्रदेश में एक कामकाजी महिला के मोबाइल की घंटी बज उठती है. महिला इस अनचाही कॉल को नज़रंदाज़ करना चाहती है लेकिन कुछ सोच कर फ़ोन उठा लेती है. फ़ोन के दूसरी ओर से जो आवाज आती है उससे महिला काफी चौैंक जाती है.

Corruption Case In Jammu: जम्मू के कृषि उत्पादन विभाग के अनुभाग अधिकारी को सीबीआई ने 50,000 रुपये की रिश्वत यूपीआई के जरिए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने एमसीडी के दो कर्मचारियों के खिलाफ 2022 के रिश्वत मामले में सीबीआई अधिकारियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और लोकेशन डेटा को संरक्षित करने के निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा.

CBI ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में कहा कि आईआरसीटीसी घोटाले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत अन्य के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं. अदालत ने अगली सुनवाई 1 मार्च को तय की.

सुप्रीम कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दी गई परोल और फरलो के खिलाफ एसजीपीसी की याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष को मिली राहत को जनहित याचिका के जरिए चुनौती नहीं दी जा सकती.

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और अन्य को दस्तावेज देने का आदेश दिया. यह मामला दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन का है. अगली सुनवाई 3 मार्च को होगी.

पिछली सुनवाई में सीबीआई ने कोर्ट को बताया था कि एक पूर्व सरकारी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मिल गई है. गृह मंत्रालय ने पूर्व सरकारी अधिकारी आर के महाजन के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है.

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम द्वारा चीनी वीजा घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है. कोर्ट 5 मार्च को इस पर आदेश सुनाएगा.

पार्थ चटर्जी की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया, ईडी और सीबीआई के मामले में जमानत की सुनवाई हो रही है, चटर्जी को 2022 में गिरफ्तार किया गया था.

सीबीआई ने रेलवे विभागीय परीक्षा में रिश्वतखोरी के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पश्चिम रेलवे के अधिकारी और एक निजी व्यक्ति शामिल हैं. जांच जारी है.