Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

CM Yogi

सेक्टर 18 स्थित प्रभु प्रेमी संघ शिविर में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय पुलिस सेवा में चयनित RR-77 बैच के प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों के समूह ने जूनापीठाधीश्वर श्री स्वामी अवधेशानंद गिरि से आध्यात्मिक भेंटवार्ता कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

पहले मेला प्रशासन ने वॉटर एटीएम के लिए मेला प्रशासन ने एक रूपये का शुल्क तय किया था, जो कि एक रुपए का सिक्का डालते या फिर स्कैन करके यूपीआई से पेमेंट करने के बाद उपलब्ध होता था, मगर अब आरओ वॉटर पूरी तरह मुफ्त है.

बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर वन वे रूट पर सख्त अमल किया जाएगा. महाकुम्भ में बसंत पंचमी के दिन वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया गया है. श्रद्धालुओं के सुगम यातायात और अत्यधिक संख्या होने पर ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा.

भारत सेवाश्रम संघ के शिविर पहुंचे सीएम योगी, विभिन्न संप्रदायों से जुड़े संतों से मुलाकात की. संतों ने संघ द्वारा महाकुम्भ में किए जा रहे मानव सेवा के कार्यों की जानकारी सीएम योगी से साझा की.

महाकुंभ में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे हैं, जहां उन्होंने घटना वाली जगह पर पहुंचकर जायजा और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए.

Prayagraj Maha Kumbh: प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के दौरान 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 60 घायल हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है.

Shankaracharya Swami Vasudevanand Saraswati: शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने पीएम मोदी और सीएम योगी के महाकुंभ आयोजन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह भारत की शक्ति और प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा.

प्रयागराज में आधी रात हुई भगदड़ के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए और सख्त इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा के लिए केंद्रीय एजेंसी भी लगा दी है है. श्रद्धालुओं को वन वे ही आने और जाने दिया जा रहा है. बीएसएफ और एटीएस के दस्ते भी संगम क्षेत्र में तैनात कर दिए गए हैं.

महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर सीएम योगी ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी से 4 बार फोन पर बात हुई है.  

पीएम के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और उनसे प्रयागराज में मची भगदड़ को लेकर स्थिति की जानकारी जुटाई.