Bharat Express DD Free Dish

Corporate Tax

भारत में कॉरपोरेट टैक्स संग्रह वित्त वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 9,86,767 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है, जो चार साल में लगभग 115% बढ़ा है. इसी अवधि में कॉरपोरेट मुनाफा 2.5 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 7.1 लाख करोड़ रुपए हो गया है.

टोटल डायरेक्ट टैक्स में पर्सनल इनकम टैक्स की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2014 के 38.1% से बढ़कर वित्त वर्ष 2024 में 53.4% हो गई है. इसी अवधि में कॉर्पोरेट टैक्स कलेक्शन 61.9% से घटकर 46.6% रह गया है.

भारत में एडवांस टैक्स कलेक्शन 10 लाख करोड़ रुपये को पार कर चुका है, जो 14.72% की वृद्धि को दर्शाता है. इसके अलावा, नेट कॉरपोरेट और पर्सनल टैक्स कलेक्शन में भी वृद्धि देखी गई है.

इस साल प्रत्यक्ष कर संग्रह में 16.45% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसमें व्यक्तिगत कर संग्रह में 22% और कॉर्पोरेट कर संग्रह में 8.6% का इजाफा हुआ है. आयकर विभाग द्वारा तकनीक के इस्तेमाल और टैक्स अनुपालन बढ़ाने के लिए चलाए गए अभियानों ने इस वृद्धि में अहम भूमिका निभाई है.