Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

corruption

CBI ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में कहा कि आईआरसीटीसी घोटाले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत अन्य के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं. अदालत ने अगली सुनवाई 1 मार्च को तय की.

ओडिशा के जयपटना रेंज में ED की छापेमारी में मनी म्यूल खातों से जुड़े ATM कार्ड, डिजिटल डिवाइस और बाघ की खाल बरामद. वन अधिकारियों की अवैध वित्तीय लेन-देन और वन्यजीव अपराधों में संलिप्तता की जांच जारी.

कैग रिपोर्ट पेश होने के बाद दिल्ली में सियासत गरमाई. कांग्रेस नेता उदित राज ने 'आप' सरकार पर शराब नीति में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. संगम के पानी की गुणवत्ता पर भी केंद्र-राज्य पर सवाल उठाए.

पार्थ चटर्जी की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया, ईडी और सीबीआई के मामले में जमानत की सुनवाई हो रही है, चटर्जी को 2022 में गिरफ्तार किया गया था.

दिल्ली हाई कोर्ट ने वैभव जैन को दिल्ली-एनसीआर से बाहर जाने की अनुमति दी, लेकिन पासपोर्ट सरेंडर करने का आदेश दिया. ईडी ने सत्येंद्र जैन समेत कई लोगों पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था.

लोकपाल ने हाई कोर्ट के न्यायाधीशों को लोकपाल कानून की धारा 14 के दायरे में माना है, जिससे न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर बहस छिड़ गई है. सुप्रीम कोर्ट ने लोकपाल के आदेश पर रोक लगा दी है.

ईडी ने पंजाब जल संसाधन विभाग के पूर्व कार्यकारी अभियंता कैलाश कुमार सिंघला की 3.61 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कीं. उन पर अत्यधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है.

राष्ट्रपति ने सत्येंद्र जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग केस चलाने की अनुमति दे दी है. जैन के खिलाफ हवाला कारोबार और आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में ईडी ने चार्जशीट दाखिल की है.

सपा नेता शिवपाल यादव ने इटावा में कार्यकर्ताओं से भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट बनाने को कहा, ताकि सत्ता में आने पर उनसे ब्याज समेत वसूली की जा सके. उनके इस बयान से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.

उत्तर प्रदेश में चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिनमें एक चिकित्साधिकारी को निलंबित कर दिया गया है और एक अन्य की वेतनवृद्धि रोक दी गई है. यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोपों के बाद की गई है.