Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi High Court

दिल्ली हाई कोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर भगदड़ रोकने और सुरक्षा उपाय लागू करने की याचिका पर केंद्र सरकार और रेलवे के ढीले रवैये पर नाराजगी जताई है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने 8 साल की बच्ची की ई-रिक्शा दुर्घटना में मौत के मामले में दिल्ली सरकार और परिवहन विभाग को नोटिस जारी किया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम को 'वीआईपी' बताने वाले वीडियो हटाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कांग्रेस और AAP समेत 9 लोगों को समन जारी कर जवाब मांगा है.

पटियाला हाउस कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर दाखिल याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है. दायर याचिका में न्यू दिल्ली बार एसोसिएशन चुनाव 2025 रद्द करने और दोबारा चुनाव कराने की मांग की गई थी.

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में 'VIP' के नाम को लेकर चल रही चर्चा अब कोर्ट पहुंच गई है. दुष्यंत गौतम ने बिना सबूत नाम उछालने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए भारी हर्जाने की मांग की है.

फिल्म अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण को दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ी कानूनी जीत दी है. अदालत ने सोशल मीडिया और मर्चेडाइज कंपनियों को सख्त आदेश देते हुए उनके व्यक्तित्व अधिकारों के उल्लंघन पर रोक लगा दी है, जिसमें डीपफेक और डिजिटल एडिटिंग भी शामिल हैं.

हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि केवल सीधे तौर पर प्रभावित व्यक्ति ही अवैध निर्माण के खिलाफ याचिका दायर कर सकता है. कोर्ट ने अंगद नगर मामले में याचिकाकर्ता के न मिलने पर इसे अवैध वसूली का जरिया बताया और जुर्माना ठोक दिया.

जस्टिस सचिन दत्ता की पीठ ने प्रोफेसर अलका आचार्य की याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा कि जब परिवार को इलाज के लिए धन की जरूरत हो, तो कोर्ट मूकदर्शक नहीं बना रह सकता. कोर्ट ने पत्नी को पति की चल-अचल संपत्ति के प्रबंधन का अधिकार दिया है.

कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया है कि केवल इस आधार पर मां की आय ज्यादा है, पिता अपने नाबालिग बच्चों के भरण पोषण की जिम्मेदारियों से नहीं बच सकते है.

तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने अभिनेता के 'पर्सनालिटी राइट्स' की सुरक्षा के निर्देश दिए हैं.