Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने टिप्स फिल्म्स लिमिटेड की अपील पर 56 वेबसाइटों को बॉलीवुड फिल्मों ‘मालिक’ और ‘सरबाला जी’ का अवैध प्रसारण करने से रोक दिया.

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि दोषसिद्धि के खिलाफ अपील सुप्रीम कोर्ट में लंबित हो, तब भी जेल अधिकारी पैरोल और फरलो की अर्जी पर विचार कर सकते हैं.

कोर्ट ने कहा है कि क्रिप्टो करेंसी में लेन-देन से देश की अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ता है. क्योंकि इससे वास्तविक धन गुमनाम, अज्ञात और अप्राप्य धन में विलीन हो जाता

दिल्ली हाईकोर्ट ने 12 साल की बच्ची से बलात्कार के मामले में दोषी को बड़ी राहत दी है. पहले सत्र अदालत ने उसे 30 साल की सजा सुनाई थी, जिसे हाईकोर्ट ने घटाकर 20 साल कर दिया. कोर्ट ने दोषी के जेल में अच्छे आचरण को ध्यान में रखते हुए फैसला सुनाया.

दिल्ली हाईकोर्ट ने मानहानि केस में समय पर जवाब दाखिल न करने पर वकील पर ₹5,000 का जुर्माना लगाया है. शमा मोहम्मद द्वारा बीजेपी नेता संजू वर्मा के खिलाफ टीवी डिबेट में कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर मामला दर्ज किया गया था.

दिल्ली हाई कोर्ट ने जांच अधिकारी की अनुपस्थिति और अपर्याप्त तैयारी के लिए दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई. अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी, आरोपी की गिरफ्तारी पर रोक लगी.

दिल्ली हाईकोर्ट ने नाबालिग लड़की से बलात्कार और हत्या के आरोपी रजब अली खान की जमानत खारिज की. मेडिकल साक्ष्य और गवाहों के बयान आरोपी के खिलाफ गए थे. उसे दोषी पाया गया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कुछ धाराओं को निरस्त करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पत्नी और उसके परिवार को बरी करने के सत्र अदालत के फैसले को बरकरार रखा.

दिल्ली हाई कोर्ट ने 90 वर्षीय बुजुर्ग को 40 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में राहत देते हुए सजा घटाकर एक दिन कर दी. कोर्ट ने देरी को त्वरित न्याय के संवैधानिक अधिकार के खिलाफ बताया और अपीलकर्ता की उम्र व स्वास्थ्य को भी आधार माना.