Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने विट्ठलभाई पटेल हाउस में पार्टी कार्यालय को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा दायर याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. आप ने किराया मांगने वाले नोटिस को एकतरफा बताते हुए कोर्ट से उस पर रोक लगाने की मांग की है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े साजिश के मामले में आरोपी देवांगना कलिता की ओर से दायर याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. जस्टिस रविंद्र डुडेजा ने सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित रखा है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने तुर्की की विमानन कंपनी सेलेबी की याचिका को खारिज करते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के फैसले को बरकरार रखा है. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर यह निर्णय लिया था, जिससे कंपनी के भारत में संचालन और हजारों कर्मचारियों की नौकरी पर असर पड़ा है.

संपन्न होने के बावजूद आज के दौर में भी सदर बाजार क्षेत्र में प्रति महीने 40 रुपए किराया देकर दशकों से संपत्ति पर कब्जा करने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने चिंता जताई है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना की अंतरिम जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. बवाना ने पत्नी के ब्रेन नर्व ब्लॉकेज के इलाज के लिए जमानत की गुहार लगाई थी.

फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली हाई कोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपए के घोटाले से जुड़े मामले में उनकी याचिका खारिज कर दी. जानिए पूरी खबर और केस का विवरण...

डाबर और पतंजलि के बीच लंबे समय से चल रहे च्यवनप्राश विवाद में कोर्ट ने डाबर के पक्ष में फैसला सुनाया. पतंजलि को अपमानजनक विज्ञापन हटाने का आदेश दिया गया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने सार्वजनिक शौचालयों की गंदगी पर दिल्ली सरकार, एमसीडी, डीडीए, एनडीएमसी को फटकार लगाई. कोर्ट ने योजना बनाने के लिए 2 महीने का समय दिया. साझा ऐप विकसित करने का आदेश दिया.

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रदूषित पानी सप्लाई पर गंभीरता दिखाई. कोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड से रिपोर्ट तलब की. मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला ने 5 जुलाई को सुनवाई तय की.

13 दिसंबर 2023 को संसद में सुरक्षा उल्लंघन के मामले में जेल में बंद नीलम आज़ाद और महेश कुमावत को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने शर्तों के साथ ज़मानत दी और UAPA लगाने पर सवाल भी उठाए.