दिल्ली हाईकोर्ट ने संसद सुरक्षा में चूक के आरोपी की जमानत याचिका पर मांगा जवाब
दिल्ली हाईकोर्ट ने संसद सुरक्षा में चूक के आरोपी मनोरंजन डी. की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा. कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 24 जुलाई तय की है.
टेरर फंडिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद बारामुला से सांसद राशिद इंजीनियर को दिल्ली हाई कोर्ट राहत
दिल्ली हाई कोर्ट ने टेरर फंडिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद बारामूला सांसद राशिद इंजीनियर को 26 मार्च से 4 अप्रैल तक संसद सत्र में भाग लेने की अनुमति दी, लेकिन मोबाइल और मीडिया से बातचीत पर रोक लगाई.
जस्टिस यशवंत वर्मा के घर कैश बरामदगी मामले की जांच तेज, 45 मिनट तक घर में मौजूद रही इन-हाउस कमेटी
justice yashwant varma case: जस्टिस यशवंत वर्मा के घर में कैश बरामदगी के मामले में सुप्रीम कोर्ट की गठित इन-हाउस कमेटी ने उनके आवास का निरीक्षण किया. कमेटी ने संभावित साक्ष्यों की जांच की और जस्टिस वर्मा से स्पष्टीकरण मांगा.
दिल्ली हाई कोर्ट ने आतिशी के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर जारी किया नोटिस, मांगा जवाब
दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. याचिका में चुनावी भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए चुनाव को अमान्य घोषित करने की मांग की गई है.
AgustaWestland scam: क्रिश्चियन मिशेल ने जमानत शर्तों में संशोधन की मांग की, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के कथित बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल जेम्स ने अपनी जमानत की शर्तों में बदलाव को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की.
NBDA चुनाव में अनियमितताओं का आरोप, दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव आयुक्त और पीठासीन अधिकारी से मांगा जवाब
दिल्ली हाईकोर्ट ने नई दिल्ली बार एसोसिएशन (एनबीडीए) चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयुक्त, पर्यवेक्षक और पीठासीन अधिकारी को नोटिस जारी किया है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने इंजीनियर रशीद की संसद सत्र में भागीदारी पर फैसला सुरक्षित रखा
दिल्ली हाईकोर्ट ने आतंकवाद वित्तपोषण मामले में जेल में बंद बारामूला के सांसद इंजीनियर रशीद को संसद सत्र में भाग लेने की अनुमति देने पर फैसला सुरक्षित रखा. एनआईए ने इसका विरोध किया, जबकि अदालत ने लोकसभा अध्यक्ष से विशेष अनुमति की संभावना पर विचार किया.
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को छोड़कर अन्य की सुरक्षा को वापस लेने का सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को छोड़कर अन्य की सीआरपीएफ सुरक्षा हटाने का आदेश दिया। दोषी कुलदीप सेंगर उम्रकैद की सजा काट रहा है. पीड़िता की सुरक्षा अगले आदेश तक जारी रहेगी.
दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को दिया निर्देश, टैक्सी एप को दिव्यांगों के अनुकूल बनाने पर मांगा जवाब
दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि टैक्सी ऐप लॉन्च करने से पहले दिव्यांगों के अनुकूल बनाया जाए. कोर्ट ने रैपिडो की ऑडिट रिपोर्ट पर चिंता जताई और 13 अगस्त तक जवाब मांगा.
दिल्ली से बिना सूचना गिरफ्तारी पर यूपी पुलिस के डीजीपी से जांच रिपोर्ट मांगी: हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा बिना सूचना गिरफ्तारी के मामले में यूपी पुलिस महानिदेशक को जांच रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा कि दूसरे राज्य में गिरफ्तारी के लिए उचित प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य है.







