दिल्ली पुलिस ने किया बड़ी डकैती का पर्दाफाश, 6 डकैत गिरफ्तार, 40 लाख रुपये की लूटी गई राशि बरामद
दिल्ली में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 4 कुख्यात डाकू, 1 इनफॉर्मर और 1 मास्टरमाइंड शामिल हैं. पुलिस ने 40 लाख रुपये, पिस्तौल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की.
दिल्ली में रोहिंग्या-बांग्लादेशियों की पहचान के लिए चल रहा अभियान, रंगपुरी में पकड़े गए विदेशी लोग वापस भेजे जाएंगे
राष्ट्रीय राजधानी में रंगपुरी में रहने वाले स्थानीय लोगों ने रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के बारे में पुलिस-प्रशासन को सूचना दी. उन्होंने बताया कि उनके इलाके में कई बांग्लादेशी कबाड़ और नशे का व्यापार करते हैं.
दिल्ली हाई कोर्ट ने युवराज सिंह फाउंडेशन की याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा, 30 जनवरी को अगली सुनवाई
युवराज सिंह फाउंडेशन ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि उसने 13 जनवरी, 2023 को FCRA नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था, लेकिन एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आया.
दिल्ली कांग्रेस ने AAP और BJP के खिलाफ जारी किया श्वेत पत्र, अजय माकन बोले- आप के साथ गठबंधन बड़ी गलती
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस ने दोनों पार्टी के खिलाफ श्वेत पत्र जारी किया है.
अटल सम्मान समारोह: राष्ट्रीय राजधानी में धूमधाम से मना भारत रत्न पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष, 20 शख्सियतों को मिला विशेष सम्मान
आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक भारत मंडपम प्रगति मैदान में एकादशम राष्ट्रीय ‘अटल सम्मान समारोह’ एवं संगीतमय ‘अटल गाथा’ आयोजित की गई.
दिल्ली पुलिस और शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को बम धमकी, साइबर हाइजीन और नशा-रोधी प्रशिक्षण में सशक्त बनाने के लिए मिलाया हाथ
इस कार्यक्रम में दिल्ली के ट्रांस यमुनावर्ती क्षेत्र से लगभग 247 शिक्षक शामिल हुए. इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संजय सैनी, डीसीपी क्राइम ब्रांच, प्रशांत गौतम, डीसीपी शाहदरा, और अनिल शर्मा, एसीपी/नारकोटिक्स क्राइम ब्रांच ने अपने विचार व्यक्त किए.
दिल्ली नगर निगम साउथ एक्सटेंशन-2 विद्यालय में मनाया गया विंटर कार्निवल, देखिए तस्वीरें
क्रिसमस विंटर कार्निवल थीम पर दिल्ली में एमसीडी विद्यालय साउथ एक्सटेंशन-2 मध्य क्षेत्र में भव्य आयोजन किया गया. यहां पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें देखिए.
ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसा: राऊज एवन्यू कोर्ट ने खारिज की शैक्षणिक भवन के मालिकों की याचिका
अदालत ने कहा कि आवेदक न केवल अपनी-अपनी मंजिलों के मालिक हैं बल्कि उस भूमि में अपने-अपने अविभाजित हिस्से के भी मालिक हैं, जिस पर इमारत का निर्माण किया गया है.
‘किराएदार को संपत्ति के उपयोग पर अधिकार नहीं’, दिल्ली हाईकोर्ट ने किराएदार को संपत्ति खाली करने का आदेश दिया
अदालत ने कहा कि मकान मालिक को ही अपनी संपत्ति के उपयोग के बारे में निर्णय लेने का अधिकार है, क्योंकि वह अपनी आवश्यकताओं को सबसे बेहतर ढंग से समझता है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया कर्नल आशीष खन्ना की पर्सनल ईमेल आईडी को बहाल करने का आदेश
दिल्ली हाईकोर्ट ने जिस मामले में फैसला दिया, वह मामला दिल्ली जिमखाना क्लब मामले में एनसीएलटी दिल्ली द्वारा पारित 10 सितंबर के आदेश से संबंधित है.







