दिल्ली पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
दिल्ली पुलिस ने 'संवाद' कार्यक्रम में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की उपस्थिति में वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की और उन्हें स्मार्ट आईडी कार्ड वितरित किए. कार्यक्रम में 400 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया और साइबर सुरक्षा, अल्जाइमर रोग, और सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई.
केजरीवाल और BJP नेता विजेंद्र गुप्ता के चुनाव को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ता के लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया ये आदेश
दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को लीगल सर्विस कमेटी से संपर्क करने और एक वकील नियुक्त करने का निर्देश दिया है. अब कोर्ट फरवरी 2025 में इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.
वक्फ बोर्ड – मनी लॉन्ड्रिंग केस: जेल में बंद जीशान हैदर और दाऊद नासिर को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
दोनों आरोपी लंबे समय से जेल में बंद हैं, उनसे जुड़े मामले में 29 गवाह और 4 हजार पेजों के 50 हजार से ज्यादा दस्तावेज हैं, जिन्हें ईडी ने साक्ष्य के रूप में पेश किया
दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को ओवैसी ने टिकट दिया, भाजपा ने दी तीखी प्रतिक्रिया
दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर रहे हैं. इसी क्रम में ओवैसी की पार्टी ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को चुनावी मैदान में उतार दिया है.
दिल्ली बार काउंसिल के उपाध्यक्ष संजीव नसियार की LLB डिग्री की प्रामाणिकता को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
दिल्ली हाईकोर्ट ने बार काउंसिल के उपाध्यक्ष पद से संजीव नसियार के निलंबन के बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के निर्देश पर रोक लगा दी है. नसियार आम आदमी पार्टी (आप) के लीगल सेल के अध्यक्ष भी हैं.
Delhi: सीएम आतिशी और केजरीवाल ने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और AAP के नेता अरविंद केजरीवाल ने रविवार को नई दिल्ली के दो नामी स्कूल डीपीएस आरके पुरम और जीडी गोयनका को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया.
Delhi: IPS Rahul Balhara पर युवक का सिर फोड़ने का आरोप, शिकायत की तो पुलिस ने पीड़ित से ही कहा- हाजिर हो
दिल्ली में एक युवक ने प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी (IPS Rahul Balhara) पर कांच के ग्लास से हमला करने का आरोप लगाया. पीड़ित के सिर से खून बहने की तस्वीर और आपबीती का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है.
Bangladeshi Hindus: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्म के खिलाफ दिल्ली में VHP का UN कार्यालय के सामने प्रदर्शन
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ अत्याचारों और हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. वहां हिंदू अनुयायियों को उनके घरों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर लगातार हमलों का सामना करना पड़ रहा है. हिंदू धार्मिक स्थलों को भी शिकार बनाया जा रहा है, मूर्तियों को तोड़ने और मंदिरों में आगजनी की घटनाएं भी देखी गई हैं.
पीछे हटने को तैयार नहीं किसान
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे धरने से नहीं उठेंगे. किसान इस संघर्ष में पूरी तरह से एकजुट हैं और कह रहे हैं कि किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे.
विदेशी डिग्रीधारक नागरिकों को भारत में बार काउंसिल ऑफ इंडिया की योग्यता परीक्षा देना अनिवार्य: दिल्ली हाई कोर्ट
बकिंघम विश्वविद्यालय में कानून पढ़ने के बाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली (एनएलयूडी) में दो साल का ब्रिज कोर्स पूरा करने वाले कानून स्नातक के लिए योग्यता परीक्षा से छूट के विस्तार का आदेश देने से हाईकोर्ट ने इनकार किया.







