SOLDIERATHON: वीरों के सम्मान में रविवार को दौड़ेगी दिल्ली! ‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेन्द्र राय करेंगे शिरकत
SOLDIERATHON DELHI: देश के वीर जवानों के सम्मान में दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 'सोल्जरथॉन 2026' का आयोजन होने जा रहा है. 'भारत एक्सप्रेस' न्यूज नेटवर्क के CMD उपेन्द्र राय इसमें शिरकत करेंगे.
‘पंजाब के शिक्षा मंत्री कब देंगे इस्तीफा?’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद श्वेता तिवारी ने पूछा सवाल
अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके से सवाल पूछा कि पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा कब होगा?
दिल्ली में वीकेंड पर जल्दी बंद होंगी शराब की दुकानें, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते आबकारी विभाग का बड़ा फैसला
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों और विरोध-प्रदर्शनों के चलते वीकेंड पर शराब की दुकानें रात 10 बजे की जगह रात 8 बजे ही बंद करने का निर्देश जारी किया गया है.
जानिए कैसे जंतर-मंतर बना देश में आंदोलनों का मुख्य ‘अड्डा’ और क्यों हर बड़ा प्रदर्शन यहीं होता है
दिल्ली का जंतर-मंतर इन दिनों फिर चर्चा में है. 1990 के दशक से पहले तक दिल्ली का बोट क्लब आंदोलनों का मुख्य केंद्र था लेकिन 1988 के किसान आंदोलन के बाद वहां पाबंदी लग गई. जानिए कैसे इसके बाद जंतर-मंतर को दिल्ली का आधिकारिक धरना स्थल चुना गया और यह देश में विरोध प्रदर्शनों का सबसे बड़ा अड्डा बन गया.
पिंक टिकट होगा बंद! दिल्ली की बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए अब करना होगा ये काम
दिल्ली सरकार 1 अगस्त से महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा के नियम में बड़ा बदलाव करने जा रही है. पुराना कागजी पिंक टिकट अब पूरी तरह बंद होगा और इसकी जगह 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' अनिवार्य कर दिया गया है.
द्वारका एक्सप्रेसवे पर सरेआम गुंडागर्दी: रोड रेज के मामले में कैब ड्राइवर ने डंडे से सरेराह शख्स को पीटा, वीडियो वायरल
दिल्ली-एनसीआर में रोड रेज के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब द्वारका एक्सप्रेसवे से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक कैब ड्राइवर ने सरेआम गुंडागर्दी करते हुए बीच सड़क पर गाड़ी रोकी और हाथ में डंडा लेकर एक शख्स पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए.
दिल्ली की महिलाओं के लिए रक्षा बंधन का बड़ा तोहफा: शुरू होने जा रही ‘महिला समृद्धि योजना’, हर महीने मिलेंगे ₹2500
दिल्ली की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 28 अगस्त (रक्षा बंधन) को 'महिला समृद्धि योजना' लॉन्च हो सकती है. योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 सीधे बैंक खाते में दिए जाएंगे. सरकार ने बजट में इसके लिए ₹5,110 करोड़ का प्रावधान किया है.
दिल्ली की 3 प्राइवेट बिजली कंपनियों के CAG ऑडिट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, 15 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की तीन निजी बिजली वितरण कंपनियों बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL), बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (TPDDL) के सीएजी के नेतृत्व में किए जा रहे ऑडिट पर फिलहाल रोक लगा दी है और मामले में यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है.
नारी शक्ति सम्मान: बाल शिक्षा के लिए समर्पित ‘दुलारी देवी फाउंडेशन’ की निदेशिका प्रीति पाण्डेय को मिला अवॉर्ड
WOMEN EMPOWERMENT: दुलारी देवी फाउंडेशन की निदेशिका प्रीती पाण्डेय को 'नारी शक्ति सम्मान 2026' मिला. सांसद बांसुरी स्वराज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया.
वेनेजुएला के बाद अब भूकंप से थर्राया अफगानिस्तान, भारत में जम्मू-कश्मीर और दिल्ली-एनसीआर में महसूस हुए झटके
दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जिसके कारण जम्मू-कश्मीर में भी लोग घरों से बाहर निकल पड़े. भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है.







