Bharat Express DD Free Dish

Delhi Election 2025: CM आतिशी के खिलाफ अलका लांबा बनीं कांग्रेस उम्मीदवार, किस सीट पर लड़ेंगी चुनाव?

Alka Lamba vs Atishi: कांग्रेस नेता अलका लांबा को कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है. अलका का मुकाबला दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी से होगा. कांग्रेस ने पिछली दो चुनावों में हार का सामना किया है.

Congress Fields Alka Lamba Against Chief Minister Atishi In Delhi Elections 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Delhi Election: कांग्रेस नेता अलका लांबा को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए 51 – कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है. कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति ने अलका लांबा के नाम को मंजूरी दे दी है.

कालकाजी सीट से चुनाव लड़ेंगी अलका लांबा

अलका लांबा, जो भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं, दिल्ली विधानसभा चुनाव में आतिशी के खिलाफ कालकाजी सीट से चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने पहले भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन वे सफल नहीं हो पाई थीं.

Alka Lamba delhi

कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव चुनौतीपूर्ण

पिछले दो विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को दिल्ली में कोई भी सीट नहीं मिली थी, और पार्टी को उम्मीद है कि इस बार अलका लांबा के रूप में पार्टी को कालकाजी से जीत मिल सकती है. हालांकि, यह चुनाव कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण होने वाला है, क्योंकि दिल्ली की राजनीति में आम आदमी पार्टी और भाजपा का दबदबा है.

आने वाले चुनावों में मुकाबला दिलचस्प होगा

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में एक दिलचस्प मुकाबला बनने की उम्मीद है, जहां कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है.

यह भी पढ़िए: कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित बोले- दिल्ली को न मिले पूर्ण राज्य का दर्जा, केजरीवाल यू-टर्न मास्टर



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read