SC Verdict on Delhi Riots : उमर खालिद-शरजील इमाम को बेल नहीं, सुप्रीम कोर्ट का फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े मामलों में आरोपित उमर खालिद और शरजील इमाम को फिलहाल राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि इस चरण पर जमानत देने का कोई आधार नहीं बनता, और निचली अदालत में चल रही कानूनी प्रक्रिया को जारी रखा जाना चाहिए।
उमर खालिद ने कोर्ट में कहा- ‘मेरे खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं, मामला खारिज हो जाएगा’
दिल्ली दंगों के मामले में यूएपीए के तहत मुकदमा झेल रहे उमर खालिद ने कड़कड़डूमा कोर्ट में कहा कि उनके खिलाफ दर्ज मामला खारिज हो जाएगा क्योंकि यह केवल पुलिस के बयानों पर आधारित है.





