Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

diplomacy

IFS Abhishek Singh: डिप्‍लोमेटिक ऑफ‍िसर अभिषेक सिंह (IFS:2003) को नाइजीरिया में भारत का अगला हाई कमिश्नर नियुक्त किया गया है. नाइजीरिया अफ्रीका महाद्वीप में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है, जिसकी जनसंख्‍या सबसे तेजी से बढ़ रही है.

मॉरीशस के प्रधानमंत्री का वाराणसी जैसे ऐतिहासिक शहर में स्‍वागत करना भारत की वैश्विक कूटनीति में एक नई दिशा देता है, जो केवल राजधानी दिल्‍ली तक सीमित नहीं रहती. भारतीय विदेश सचिव ने बताया कि पीएम मोदी मानते हैं, "विदेश नीति को दिल्ली से बाहर ले जाना चाहिए, क्योंकि यह पूरे देश की नीति है."

Modi Zelenskyy Extends Warm Greetings: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पीएम मोदी का पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया. पीएम मोदी ने यूक्रेन को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी थी और शांति प्रतिबद्धता दोहराई थी.

भारत-चीन सीमा वार्ता का 34वां दौर नई दिल्ली में संपन्न हुआ. भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने सीमा पर शांति बनाए रखने पर जोर दिया. चीन प्रतिनिधिमंडल के नेता ने भारत के विदेश सचिव से मुलाकात की. जानिए क्‍या कुछ हुआ?

मोंटेनेग्रो के राष्ट्रीय दिवस से पूर्व भारत की राजधानी दिल्‍ली में उत्सव मना. ये समारोह भारत-मोंटेनेग्रो के बीच साझेदारी को मजबूत करने का भी अवसर बना. डॉ. जेनिस दरबारी की राजनयिक उपलब्धियां और पूजा कपूर के संबोधन ने आयोजन को यादगार बनाया.

ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य सटीकता और स्वदेशी रक्षा प्रणालियों को दिखाया. पहलगाम हमले का जवाब देते हुए, भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, जिससे वैश्विक समर्थन और कूटनीतिक सफलता मिली.

रेखा शर्मा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद चार देशों की यात्रा में भारत की शांति और विकास की नीति को सराहा गया. पाकिस्तान की आतंकवादी नीति की निंदा हुई और भारत की एकता प्रदर्शित हुई.

ट्रम्प ने भारत-पाकिस्तान तनाव कम करने का श्रेय लिया, और दावा किया कि हमारे व्यापारिक दबाव से युद्धविराम हुआ. अब भारतीय MEA ने उनका दावा पूरी तरह से खारिज कर दिया है. यानी, भारत ने तीसरे पक्ष की भूमिका नकारी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने बांग्लादेश की स्थिति पर भी चर्चा की और सामान्य स्थिति की शीघ्र बहाली तथा अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत पर बल दिया.

पाकिस्तान के राष्ट्रपति Asif Ali Zardari और दिवंगत प्रधानमंत्री Benazir Bhutto की सबसे छोटी बेटी Aseefa Bhutto Zardari ने बीते 17 मार्च को उपचुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था.