Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Education News

इंजीनियरिंग के सपनों को नई उड़ान देने वाली परीक्षा JEE Main 2026 शुरू होने वाली है. लाखों छात्रों की नज़र अब संभावित कटऑफ पर है. विशेषज्ञों के अनुसार, बढ़ते कॉम्पिटिशन की वजह से इस बार क्वालीफाइंग स्कोर ऊपर जा सकता है.

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और विजय बिश्नोई की पीठ ने 2013 के भारतीय वन सेवा (IFS) मामले में अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि परीक्षा के किसी भी चरण में रियायती कट-ऑफ या आरक्षण का लाभ लेने वाला उम्मीदवार बाद में सामान्य श्रेणी की सीट का दावा नहीं कर सकता, भले ही उसके अंक जनरल कैंडिडेट से अधिक हों.

CBSE Board Exam 2026: CBSE ने 2026 की 10वीं बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा बदलाव किया है. विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पत्र अब खंडों में होंगे. बोर्ड ने उत्तर पुस्तिका को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए हैं और स्कूलों को छात्रों को नए पैटर्न से पहले ही परिचित कराने को कहा है.

Convocation of Adani University: अदाणी यूनिवर्सिटी का दूसरा दीक्षांत समारोह 6 दिसंबर को होगा. डॉ. प्रीति अदाणी छात्रों को संबोधित करेंगी. लाइव स्ट्रीमिंग सुबह 10:45 बजे से देखी जा सकेगी.

एक महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश अहमद अंसारी और एनसीएमईआई(NCMEI) के कार्यकारी चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) शाहिद अख्तर ने सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया. जनवरी में विकसित भारत में अल्पसंख्यक संस्थानों की भूमिका पर एक प्रमुख संगोष्ठी आयोजित करने की घोषणा की.

दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल ( Delhi St. Columbus School) में 16 वर्षीय छात्र की आत्महत्या के बाद हंगामा. आरोपों के बाद तीन टीचर सस्पेंड, दिल्ली सरकार ने जांच कमेटी बनाई.

उत्तर प्रदेश सरकार बच्चों के कंधे के बोझ को हल्का करने के लिए नई शिक्षा नीति को लागू करने वाली है. यूपी सरकार का ये ऐसा कदम है, जिससे न केवल कंधे से बस्ता ही गायब होगा, बल्कि बच्चों की पढ़ाई भी रोमांचक और मजेदार हो जाएगी.

यूजीसी ने देशभर की 54 प्राइवेट यूनिवर्सिटीज को नियमों का पालन ना करने पर नोटिस जारी किया है. आयोग ने कई बार पत्र और ईमेल भेजने के बावजूद जब विश्वविद्यालयों ने जवाब नहीं दिया, तब नोटिस जारी किया गया.

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के रोनहाट स्कूल का एक चेक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. बैंक ने इसे अस्वीकार कर दिया और शिक्षा विभाग की लापरवाही पर सवाल उठ गया.

NEET UG 2025 पास करने वाले छात्रों के लिए राउंड-2 काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी हो गया है. 4 से 9 सितंबर 2025 तक रजिस्ट्रेशन और चॉइस लॉकिंग होगी. सीट अलॉटमेंट 12 सितंबर को घोषित होगी.