विपक्ष का एक ही राग अब्बा-डब्बा-जब्बा, वोट चोरी के आरोप पर बीजेपी का पलटवार, कहा- वह चाहते हैं देश के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बने
संबित पात्रा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के अनुसार, भारत के चुनाव आयोग को चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने का अधिकार है. कांग्रेस, राजद, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का लक्ष्य बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा करना है.
Bihar News: चुनाव आयोग ने जारी किए 65 लाख वोटर्स के नाम, SIR के तहत काटे गए थे नाम, सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश
Bihar News: चुनाव आयोग ने बिहार की वोटर लिस्ट से हटाए गए करीब 65 लाख लोगों के नाम अब जिलाधिकारियों की वेबसाइटों पर सार्वजनिक कर दिए गए हैं.
‘वोटर अधिकार यात्रा’ वोट नहीं संविधान बचाने की लड़ाई- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' शुरू करते हुए कहा कि यह केवल वोट की नहीं, बल्कि संविधान बचाने की लड़ाई है. उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर वोट हेरफेर और गरीबों के वोटों की चोरी का आरोप लगाया हैं.
‘7 दिन में हलफनामा दें या फिर देश से माफी मांगें’, राहुल के आरोप पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पलटवार
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोप पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पलटवार किया है. राहुल के आरोप पर उन्होंने कहा कि 7 दिन में हलफनामा देना होगा या फिर देश से माफी मांगनी होगी.
SIR से चुनावों में धांधली तक, इलेक्शन कमीशन ने विपक्ष के आरोपों का दिया जवाब, कहा- वोट चोरी जैसे शब्द संविधान का अपमान है
रविवार (17 अगस्त) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव आयोग ने SIR प्रक्रिया पर भी स्थिति स्पष्ट की. अपने जवाब में कहा कि चुनाव आयोग के कंधे पर बंदूक रखकर भारत के मतदाताओं को निशाना बनाकर राजनीति की जा रही है.
‘हमारे लिए न कोई पक्ष, न विपक्ष, सब समकक्ष हैं’, ‘वोट चोरी’ के आरोप पर चुनाव आयोग का बयान
विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोपों के बीच चुनाव आयोग ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग सभी राजनीतिक दलों के साथ समान व्यवहार करता है, क्योंकि हर दल का जन्म आयोग में पंजीकरण से होता है.
“चोरी चोरी, चुपके चुपके…”, राहुल गांधी ने वोट चोरी का आरोप लगाकर अब किसपर साधा निशाना
Rahul Gandhi: कांग्रेस के द्वारा "वोट चोरी से आजादी" नाम का अभियान शुरू किया गया है. जिसमें लोगों से चुनाव आयोग और भाजपा के द्वारा कथित तौर पर "वोट चोरी" के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया है.
बिहार एसआईआर मामला: कोर्ट 65 लाख लोगों के नाम को सार्वजनिक करने का दिया आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार ड्राफ्ट मतदाता सूची में बड़ी संख्या में लोगों को मृत दिखाए जाने पर चिंता व्यक्त की. कोर्ट ने नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा पर जोर देते हुए 65 लाख लोगों का विवरण 19 अगस्त तक सार्वजनिक करने का आदेश दिया हैं.
बिहार के बाद अब बंगाल में भी SIR की एंट्री, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया विरोध
अब पश्चिम बंगाल (West Bengal) में भी मतदाता सूची का SIR शुरू होने जा रहा है. चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी थी.
बिहार में SIR Process को सुप्रीम कोर्ट ने वोटर-फ्रेंडली बताया, कहा- ‘7 से बेहतर 11 दस्तावेज..’
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार की SIR प्रक्रिया को वोटर-फ्रेंडली बताया. कहा- 11 दस्तावेज 7 से बेहतर हैं, जो मतदाताओं को अधिक विकल्प देते हैं. चुनाव आयोग पर रुख बदलने का आरोप, लेकिन कोर्ट ने आपत्तियां खारिज कीं.







