Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

entertainment

गोविंदा की पर्सनल लाइफ में भूचाल आ गया है! एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि अगर वह अपना तलाक वापस नहीं लेतीं, तो गोविंदा एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ सात फेरे ले चुके होते.

फिल्म 'रामायण' के ₹4000 करोड़ के बजट पर सुपरस्टार यश ने एक टीवी शो में सफाई दी. उन्होंने बताया कि इसमें दो पार्ट्स की मेकिंग के साथ ग्लोबल प्रमोशन और रिलीज का खर्च भी शामिल है.

Anup Singh Thakur Tribute: अभिनेता प्रदीप रावत को याद करते हुए 'महाभारत' के अनूप सिंह ठाकुर और 'लगान' फेम यशपाल शर्मा बेहद भावुक हो गए. अनूप सिंह ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'आप कैमरे के पीछे हमेशा हमारी प्रेरणा रहे और आपने अपनी जिंदगी एक शेर की तरह जिया है.

करण जौहर के बहुचर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के सीजन 2 का धमाकेदार आगाज हो चुका है. मेकर्स ने लाइव लॉन्च इवेंट में 21 कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया स्टार्स तक का नाम शामिल है. जानिए इस रोमांचक और खूफिया खेल में कौन-कौन से सितारे अपनी किस्मत आजमाने आ रहे हैं.

सलमान खान ने हाल ही में जिम से अपनी लीन और फिट बॉडी की तस्वीरें शेयर की हैं. इसके साथ उन्होंने 'जो डर गया, वो मर गया' वाला क्रिप्टिक कैप्शन लिखा, जिससे फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है.

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों का जलवा रहा. 'आर्टिकल 370' को बेस्ट फीचर फिल्म का सम्मान मिला है, जबकि कार्तिक आर्यन और ममूटी को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर चुना गया. जानिए किस-किसने अपने नाम किया यह प्रतिष्ठित पुरस्कार.

टीवी शो 'पांड्या स्टोर' और 'काशीबाई बाजीराव बल्लाल' से घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर रोहित चंदेल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 29 वर्षीय एक्टर पर एक 16 साल की नाबालिग लड़की का पीछा करने, फोन पर प्रताड़ित करने और मारपीट करने के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है.

पंजाब के संवेदनशील 1990 के दशक और मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर बनी दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को सरकार के आदेश पर ओटीटी से हटा दिया गया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, मेकर्स ने सेंसर बोर्ड के कट्स से बचने के लिए 'पंजाब 95' का नाम बदलकर इसे बिना कट्स के अनकट वर्जन में रिलीज कर दिया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. बेटी एकलीन के जन्म के बाद, कपल के इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने की खबर ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या इस स्टार कपल की शादी में कोई बड़ी खटपट चल रही है.

सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद के धर्म परिवर्तन और नाम बदलने की अफवाहें उड़ रही थीं. एक यूजर ने दावा किया कि उर्फी ने अपना नाम 'रिता भारद्वाज' रख लिया है. अब इन दावों पर खुद उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए करारा जवाब दिया है.