Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

exclusive report

जानलेवा कफ सिरप घोटाले में ED की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। इसी कड़ी में जांच एजेंसी ने शैली ट्रेडर्स के मालिक शुभम जायसवाल के तुपुदाना स्थित घर पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, घर बंद होने पर ED टीम ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दस्तावेजों तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तलाश शुरू कर दी। टीम इस केस से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड, लेनदेन और सप्लाई चेन की गहराई से जांच कर रही है। मौके पर मौजूद भारत एक्सप्रेस संवाददाता मधुकर आनंद इस छापेमारी की हर अपडेट को एक्सक्लूसिव तौर पर रिपोर्ट कर रहे हैं। यह जांच कफ सिरप केस में बड़े खुलासे की ओर इशारा कर रही है...

बिहार विधान सभा अध्यक्ष के चुनाव में NDA की जीत के बाद बीजेपी की नेताओं ने बड़ा बयान दिया है। सदन पहुंचते ही उन्होंने भारत एक्सप्रेस के संवाददाता आशुतोष कुमार से खास बातचीत की। बता दें कि NDA नेताओं ने कहा कि प्रेम कुमार का स्पीकर बनना NDA की मजबूत एकता और व्यवस्था का संकेत है....

डोम्माराजू गुकेश (D Gukesh) ने शतरंज की दुनिया में नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने 18 साल की उम्र में वर्ल्ड चेस चैम्पियनशिप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया. AICF प्रेसिडेंट ने भारत को मिली इस उपलब्धि पर विस्तार से बात की.