Bharat Express DD Free Dish

Flight Cancellation

Delhi Airport Fog: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर घने कोहरे और जीरो विजिबिलिटी के कारण 228 उड़ानें रद्द हुईं और कई फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं. इंडिगो ने अपने यात्रियों को सलाह दी है.

इंडिगो की 1000+ उड़ानों के बड़े पैमाने पर रद्द होने के बाद दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि एयरलाइंस संचालन न्यायालय का काम नहीं, यह सरकार का विषय है और सरकार पहले ही मामले की जांच कर रही है.

Indigo Airlines Crisis: पिछले एक हफ्ते में इंडिगो एयरलाइंस ने रोजाना सैकड़ों फ्लाइट कैंसिल कीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई. सरकार ने इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स को शो कॉज नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है. DGCA ने भी कारण बताओ नोटिस भेजा है और रिफंड व बैगेज डिलीवरी के लिए सख्त निर्देश दिए हैं.

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो महासंकट से जूझ रही है. क्रू की कमी और नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन नियमों के चलते इस एयरलाईन का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सूत्रों का कहना है कि केवल 4 दिसंबर को ही बड़े एयरपोर्ट्स पर इंडिगो की 250 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुई थी और 5 दिसंबर की सुबह भी कई उड़ानें प्रभावित रहीं. हजारों उड़ानें कैंसिल कर दी गईं. इस मामले में सरकार ने उच्च-स्तरीय जांच कराने का फैसला लिया है.

Ethiopia Volcano Eruption: इथियोपिया में ज्वालामुखी फटने के बाद उठा राख का गुबार दिल्ली और उत्तर भारत तक पहुंच गया. हवा जहरीली हो गई, AQI गंभीर स्तर पर है और उड़ानों पर बड़ा असर पड़ा है.