Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

GDP

वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कृषि क्षेत्र में 7.7 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि की उम्मीद है. यह वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में दर्ज 0.9 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में काफी अधिक वृद्धि होगी. इसकी वजह खाद्यान्न के उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि होना है.

25 साल में पाकिस्तान कंगाली के कगार पर, भारत की अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन डॉलर. आतंकवाद, कर्ज, अस्थिरता ने पाक को बर्बाद किया, भारत ने प्रगति की.

भारत मौजूदा समय में दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. जीडीपी में अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान, भारत से आगे हैं. आईएमएफ के अनुमानों के अनुसार, आने वाले वर्षों में भारत जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बन सकता है.

बायोटेक उद्योग की नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जैव-अर्थव्यवस्था (Bio Economy) अगले पांच वर्षों में 300 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है, जो 2024 में 165.7 अरब डॉलर से लगभग दोगुनी है.

भारत की जीडीपी बीते 10 वर्षों में दोगुनी हो गई है. देश की अर्थव्यवस्था 2025 में बढ़कर 4.3 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है, जो कि 2015 में 2.1 ट्रिलियन डॉलर थी.

भारत की बायोइकोनॉमी में बीते 10 वर्षों में 16 गुना का इजाफा हुआ है और यह 2024 में बढ़कर 165.7 अरब डॉलर की हो गई है, जो कि 2014 में 10 अरब डॉलर थी.

Economic Indicators: बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जीडीपी वृद्धि जनवरी-मार्च तिमाही में तेज़ हो सकती है. कुम्भ मेला, जीएसटी संग्रहण, और कृषि क्षेत्र में वृद्धि सकारात्मक संकेत दे रहे हैं.

क्रिसिल की रिपोर्ट में सोमवार को बताया गया कि केंद्रीय बजट 2025-26 में इनकम टैक्स में बढ़ाई गई छूट से खपत को बढ़ावा मिलेगा. इसके अतिरिक्त भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा मौद्रिक नीति में ढील देने से भी खपत को बढ़ावा मिलेगा.

भारत की अर्थव्यवस्था ने तीसरी तिमाही में 6.3% की दर से वृद्धि की है, जो सरकारी खर्च के कारण हुई. हालांकि, उपभोक्ता मांग कमजोर रही, और दीर्घकालिक विकास में चुनौतियां बनी हुई हैं.

Q3 GDP Growth of India : एसबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 2024-25 वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में भारत की जीडीपी वृद्धि 6.3% तक पहुंचने की संभावना है.