Bharat Express DD Free Dish

GDP

रिपोर्ट में कहा गया है कि कृषि ने 2024-25 के दौरान अधिकांश प्रमुख फसलों के उत्पादन में व्यापक आधार पर वृद्धि दर्ज की. घरेलू कीमतों की स्थिति सौम्य बनी हुई है और मई में लगातार चौथे महीने हेडलाइन मुद्रास्फीति लक्ष्य से नीचे रही.

S&P ने वित्त वर्ष 26 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 6.5% तक बढ़ाया. मजबूत नीतियों और निवेश से भारत की अर्थव्यवस्था स्थिर रहेगी. हालांकि, वैश्विक जोखिम बने हुए हैं.

2013 में भारत में 2.1 करोड़ डीमैट खाते थे. 2025 तक यह संख्या 18.5 करोड़ तक पहुँचने का अनुमान है. खुदरा निवेशकों की भागीदारी सिर्फ़ 1 करोड़ लोगों से बढ़कर 11 करोड़ से ज़्यादा हो गई है. एक दशक में 11 गुना उछाल है.

India Leadership: डब्ल्यूटीओ प्रमुख ने भारत से MC14 में विकासशील देशों का नेतृत्व करने को कहा. भारत ने गैर-टैरिफ अवरोधों और विवाद निपटान पर जोर दिया, कृषि मुद्दों को प्राथमिकता दी.

Indian Economy: नीति आयोग के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था PPP में $15 ट्रिलियन हैं, जो अमेरिका से लगभग आधा है: . बेरी ने FTAs, श्रम उत्पादकता और औद्योगीकरण पर जोर दिया.

RBI की रिपोर्ट: FY24 में परिवारों की वित्तीय बचत 5.1% GNDI तक पहुंची. FY26 में 6.5% जीडीपी वृद्धि और 4% मुद्रास्फीति का अनुमान है. भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा है कि 2025 में स्थिर वृद्धि की उम्मीद, घटती मुद्रास्फीति और वर्तमान मौद्रिक सहजता के साथ भारत का निकट-अवधि मैक्रो-आउटलुक मजबूत बना हुआ है.

केयरएज रेटिंग्स की रिपोर्ट में बताया गया कि अधिक ग्रामीण मांग के कारण कुल खपत मजबूत रही है. हालांकि, शहरी मांग का आउटलुक मिश्रित बना हुआ है और इसे मॉनिटर किया जाना चाहिए.

शुक्रवार को जारी हुई बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की अर्थव्यवस्था की विकास दर वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 6.8-7 प्रतिशत के बीच रह सकती है. जबकि पूरे वित्त वर्ष के लिए विकास दर 6.2-6.4 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है.

वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कृषि क्षेत्र में 7.7 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि की उम्मीद है. यह वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में दर्ज 0.9 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में काफी अधिक वृद्धि होगी. इसकी वजह खाद्यान्न के उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि होना है.