Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

GHAZIABAD

गाजियाबाद के अंबेडकर रोड पर तुराब नगर बाजार के पास रविवार रात एक इमारत की पहली मंजिल पर स्थित दफ्तर में अचानक भीषण आग लग गई. इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर HDFC बैंक होने की वजह से हड़कंप मच गया था, लेकिन फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पा लिया और कोई जनहानि नहीं हुई.

सूर्य हत्याकांड के बाद गाजियाबाद के संवेदनशील इलाकों में जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.1000 से अधिक पुलिसकर्मी, पीएसी और ड्रोन निगरानी के साथ प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने का दावा किया है...

गाजियाबाद के होनहार पैरा एथलीट चिराग त्यागी की उनके ही एक पुराने दोस्त और साथी खिलाड़ी ने बेरहमी से हत्या कर दी. महज दो दिन पहले बेंगलुरु में गोल्ड मेडल जीतने वाले चिराग की मौत की वजह खेल से जुड़ा एक पुराना विवाद और शिकायत का बदला बताई जा रही है.

समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद हाजी खलील ने 70 साल की उम्र में अपनी ही स्कूल की एक 20 वर्षीय पूर्व छात्रा से चौथा निकाह किया है. इस विवाह के बाद उनकी दूसरी पत्नी और बच्चों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया है. पत्नी का आरोप है कि निकाह के बाद उन्हें घर से निकाल दिया गया है और नेता जी अपनी 50 करोड़ की संपत्ति चौथी पत्नी के नाम करने की तैयारी में हैं.

गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-9 में सोमवार सुबह करीब 5:31 बजे झुग्गियों में भीषण आग लग गई. फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन टैंकरों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे पास के रिहाइशी मकान सुरक्षित बच गए.

योगी सरकार गाजियाबाद को स्पोर्ट्स और टूरिज्म का बड़ा केंद्र बनाने जा रही है. राजनगर एक्सटेंशन में 37 एकड़ में स्टेडियम और 380 एकड़ में एरोसिटी टाउनशिप विकसित होगी. वर्षों से अटकी यह योजना अब धरातल पर उतरने के लिए तैयार है.

गाजियाबाद में पकड़े गए जासूसों ने हिंडन एयरफोर्स स्टेशन की तस्वीरें पाकिस्तान भेजी थीं. बेरोजगार युवाओं को मोहरा बनाकर रेलवे स्टेशनों पर गुप्त कैमरे लगाए जा रहे थे.

Ghaziabad peacock death: गाजियाबाद के लोनी इलाके के पंचायरा गांव में 12 मोर मृत पाए गए. ग्रामीणों ने खेत में जहर डालने की आशंका जताई है. वन विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं, मृत मोरों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

लोनी की भारत सिटी सोसाइटी में तीन बहनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली. शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों एक कोरियाई ऑनलाइन गेम की गिरफ्त में थीं और खुद को परिवार से काटकर पूरी तरह डिजिटल दुनिया में खो चुकी थीं.

गाजियाबाद के एक चिकन पॉइंट से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. यहाँ एक कारीगर रोटी बनाने के नाम पर ग्राहकों को अपना थूक परोस रहा था. इस गंदी हरकत का वीडियो वायरल होते ही ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा. जानिए आखिर क्या है ये पूरा मामला.