Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Heavy Rain : दिल्ली-NCR में मानसूनी बारिश से जगह-जगह जलभराव, सड़कों पर जाम, फ्लाइट्स डायवर्ट, रेड अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की शाम के समय से भारी बारिश हुई. इससे कई स्थानों पर जलभराव की समस्या हो गई. शाम को ऑफिस से घर जाने वालों को भारी जाम और जलभराव का सामना करना पड़ा.

delhi noida rain

दिल्ली-नोएडा में बारिश का एक दृश्य।

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Heavy Rain in Delhi NCR: आज देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई. दिल्ली-NCR में शाम को शुरू हुई बारिश रात 10 बजे तक होती रही. जिसके कारण निचले इलाकों में पानी ही पानी नजर आने लगा. दिल्ली एयरपोर्ट पर भी पानी भर गया, वहां आने वाली 10 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया. मौसम विभाग ने अब अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार की शाम 5.30 बजे से रात 8.30 बजे तक हुई दिल्ली के सफदरगंज केंद्र पर 79.3 मिमी और पालम केंद्र पर 43.7 मिमी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के ऑटोमेटिक मौसम केंद्र नेटवर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 6.30 बजे से 9.30 बजे तक मयूर विहार केंद्र पर 122 मिमी और लोदी रोड केंद्र पर 85 मिमी बारिश हुई.

rains in delhi ncr

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पानी भरा

भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी समेत नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में पानी भर गया. दिल्ली और उससे सटे इलाकों में 31 जुलाई की शाम करीब तीन घंटे झमाझम बारिश हुई. कई सड़कों पर जाम लग गया. साउथ एक्सटेंशन इलाके में वाहन रेंगते नजर आए. नोएडा में भी कई स्थानों पर जाम लग गया.

दिल्ली में बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश हुई

दिल्ली के लुटियंस जोन, महादेव रोड अशोका रोड और जंतर-मंतर समेत कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई. सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद में बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश होती रही.

बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण दिल्ली आने वाली 10 उड़ानों को डायवर्ट कर आसपास के शहरों में उतारा गया. इसके अलावा कई उड़ानों के टेकऑफ में देरी हुई. दफ्तरों में नाईट शिफ्ट में काम करने वाले लोगों को खाने पीने के लिए कुछ नहीं मिला, क्योंकि बारिश और जलभराव के कारण दुकानें बंद हो गईं और आॅनलाइन फूड डिलीवरी के भी आॅर्डर बंद हो गए थे.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital