Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Hindi National News

शाही ईदगाह पार्क मुगल काल के दौरान निर्मित एक प्राचीन संपत्ति है, जिसका उपयोग नमाज अदा करने के लिए किया जा रहा है.

Sonam Wangchuk को सोमवार रात को सिंधू बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया था. सोनम वांगचुक अपनी 700 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए सोमवार को रात को ही दिल्ली पहुचे थे.

एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में 115 पार्षदों ने ही हिस्सा लिया, जबकि सदन में वर्तमान में 249 पार्षद है. आप पार्षदों ने इस चुनाव का बहिष्कार किया था, जबकि कांग्रेस ने पहले ही चुनाव में दूर रहने की घोषणा कर दी थी.

17 सितंबर को कोर्ट ने जमीयत उलेमा-ए-हिन्द की ओर से ही दायर याचिका पर पूरे देश में बुलडोजर की कार्रवाई पर रोक लगा दिया था. मामले की सुनवाई के दौरान बुलडोजर की कार्रवाई के महिमामंडन पर कोर्ट ने सवाल खड़ा किया था.

उदयपुर जिलों के गांवों में आदमखोर तेंदुओं का आतंक है. पिछले 12 दिनों में तेंदुए 8 लोगों की जान ले चुका है. राजस्थान के वन विभाग ने उदयपुर जिले में आदमखोर तेंदुए को मारने के लिए हैदराबाद से एक विशेषज्ञ शूटर को बुलाया है.

पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट को अयोग्य करार दे दिया गया था. जिसके बाद उन्होंने रेसलिंग से संन्यास का ऐलान कर दिया था. ओलंपिक से आने के कुछ दिनों बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की थीं.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है.

साल 1998 में बृज बिहारी प्रसाद बिहार की राबड़ी देवी सरकार में मंत्री थे. उन्हें एडमिशन घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था. इस बीच तबीयत बिगड़ने पर वह अस्पताल में भर्ती थे, जब उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है. दिल्ली पुलिस के आदेश के बाद 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक के लिए नई दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली और उत्तरी दिल्ली की सभी सीमाओं पर धारा 163 लगाया गया है, इसके तहत कही भी लोग भीड़ इकट्ठी नहीं कर सकेंगे, एक स्थान पर 5 से अधिक लोग जमा नहीं हो सकेंगे, लोग जुलूस नहीं निकाल सकेंगे, धरना नहीं दे सकेंगे.

आशा किरण आश्रय गृह में फिलहाल बच्चों और महिलाओं समेत 980 मानसिक रूप से बीमार लोग रह रहे हैं. एक आंकड़े के मुताबिक फरवरी से अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है.