Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

राजस्थान में पुलिस बल में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, कैबिनेट मीटिंग में मिली मंजूरी

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने बैठक के बाद बताया कि राजस्थान मंत्रिमंडल ने पुलिस बल में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

Women Constable

राजस्थान में पुलिस बल में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने संबंधी प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में पेंशनभोगियों को पांच प्रतिशत ज्यादा भत्ता दिए जाने और 3,150 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित किए जाने को भी मंजूरी दी गई है.

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने बैठक के बाद बताया कि राजस्थान मंत्रिमंडल ने पुलिस बल में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. उन्होंने कहा कि यह फैसला महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने और राज्य में महिलाओं को रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करने के लिए लिया गया है.

बैरवा ने कहा कि इस निर्णय से राजस्थान पुलिस में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और वे महिलाओं से जुड़े मामलों में अधिक संवेदनशीलता से काम कर सकेंगी. उन्होंने कहा कि कार्मिक विभाग इस संबंध में शीघ्र अधिसूचना जारी करेगा.

ये भी पढ़ें- Kolkata: भ्रष्टाचार के आरोपी संदीप घोष ने हाईकोर्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, जानें क्या मांग रखी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital