Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Hindi National News

इससे पहले कोर्ट ने कहा था कि याचिकाकर्ता शाही ईदगाह के आसपास के पार्क के रखरखाव का विरोध करने के लिए कोई कानूनी या मौलिक अधिकार नहीं है.

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब 1 लाख 37 हजार शिक्षा मित्रों को सहायक शिक्षक के रूप में समायोजित कर दिया था. इसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुचा था, जिसपर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने समायोजन को रद्द कर दिया था और योगी आदित्यनाथ की सरकार को 1 लाख 37 हजार पदों के लिए दोबारा परीक्षा का आदेश दिया था.

रोहित जोशी के खिलाफ 9 मई 2022 को सदर बाजार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें रोहित जोशी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 328 (जहर देकर नुकसान पहचाना), 312 (गर्भपात कराना), 377 (अप्राकृतिक कृत्य) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोप लगाए गए हैं.

53 दवाओं की क्वालिटी टेस्ट में से 48 दवाओं की सूची जारी की गई है. जांच में यह पता चला कि 5 दवाएं नकली थीं और उन्हें असली कंपनियों के नाम से बेचा जा रहा था. इन 5 दवाओं को सूची से हटा दिया गया है.

बिहार के अलग-अलग जिलों में जितिया के मौके पर नदियों और तालाब में स्नान के दौरान डूबने से 39 लोगों की मौत हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है.

महालक्ष्मी बेंगलुरु के एक मशहूर मॉल में काम करने वाली 26 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई थी. आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद उसके शव को टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रख दिया था. उसके बाद आरोपी ने खुदकुशी कर ली. पुलिस ने आरोपी के पास से सुसाइड नोट बरामद कर मामले का खुलासा किया.

दिल्ली में अग्रवाल समाज के लोगों का वोटर लिस्ट से नाम हटाने के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान के खिलाफ आपराधिक मानहानि की याचिका दायर की गई है. अग्रवाल समाज के लोगों के वोटर लिस्ट से नाम हटाने को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप लगाए गए थे. भा

17 सितंबर 2024 को न्यूयॉर्क के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की एक घटना हुई थी. भारत के महावाणिज्य दूतावास ने भी इस घटना की निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य करार दिया था.

कंगना रनौत के निरस्त किए गए तीन कृषि कानून पर बयान देने के बाद बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने सफाई दी और कहा कि यह बयान उनके निजी विचार हैं.

दिल्ली शराब नीति मामले में अब तक अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, के कविता और विजय नायर सहित लगभग सभी को जमानत मिल चुकी है.