Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

hindi news

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा और गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने टी-20 रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई, जबकि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने अपने शीर्ष स्थान बरकरार रखे.

वित्त मंत्रालय ने गोपनीय जानकारी लीक होने के खतरे के चलते कर्मचारियों के लिए AI टूल्स जैसे ChatGPT और डीपसीक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है.

पिछले साल भारत में सोने में निवेश में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो 18 अरब डॉलर या 1.5 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. यह 2023 की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक है.

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क उन चुनिंदा सीईओ के साथ होने वाली पीएम मोदी की उस मीटिंग का हिस्सा होंगे, जो 13 फरवरी को प्रस्तावित है.

दिल्ली में पहली बार विधानसभा चुनाव वर्ष 1952 में हुआ था. तब से राष्ट्रीय राजधानी में केवल आठ मुख्यमंत्री रहे हैं.

महाकुंभ में हर बार आस्था और भक्ति का संगम देखने को मिलता है. लेकिन इस बार भक्ति के साथ-साथ बाबाओं की लग्जरी गाड़ियां चर्चा में हैं. कई साधु-संत महाकुंभ में महंगी और लग्जरी गाड़ियों से पहुंचे, जिनकी कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे.

अडानी परिवार ने 'मंगल सेवा' की घोषणा की है, जिसके तहत नवविवाहित दिव्यांग महिलाओं को सहायता प्रदान की जाएगी. इस पहल के तहत हर साल 500 विकलांग महिलाओं को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.

महामंडलेश्वर आचार्य कैलाशानंद जी महराज का अदाणी समूह द्वारा महाकुंभ में चलाए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की है.

पटियाला हाउस कोर्ट ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग पर हमले के मामले में इंद्रपाल सिंह गाबा को जमानत दे दी है. कोर्ट ने कहा कि गाबा की भूमिका 22 मार्च 2023 की घटना तक सीमित लगती है.

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में आरोपी शाहनवाज के पेश न होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है. अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी कर दिया है.