Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

india news

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान के गधों और भारत के घोड़ों को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चीन-पाकिस्तान की दोस्ती गधों की वजह से है, जबकि भारत के घोड़े इतिहास में प्रसिद्ध रहे हैं.

भारतीय रेलवे का नया RailOne ऐप यात्रियों को टिकटिंग, पूछताछ, रेल मदद, e-wallet, भोजन बुकिंग जैसी सभी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है. इसमें सिंगल साइन-ऑन और गेस्ट लॉगिन जैसी सुविधाएं भी हैं.

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने इतिहास रच दिया है, जहां IG रैंक के 50% अधिकारी अब महिलाएं हैं. शांति जयदेव, ज्योति सिन्हा, प्रतिभा अग्रवाल और नीलिमा रानी जैसे नाम प्रमुख पदों पर हैं. यह महिलाओं के सशक्तिकरण और लैंगिक समानता की दिशा में CISF की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

तेलंगाना के संगारेड्डी में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट से कई मजदूरों की जान चली गई. घटना पर राष्ट्रपति और पीएम ने दुख जताया, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी.

हूल दिवस पर पीएम मोदी ने संथाल क्रांति के वीरों सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो को श्रद्धांजलि दी. उन्‍होंने कहा- इन वीरों के साहस और बलिदान की गाथा मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करती रहेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री ने भूपेंद्र यादव की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की भी कामना की.

अमित शाह ने हैदराबाद दौरे पर राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के मुख्यालय का उद्घाटन किया. इस दौरे से किसानों और भाजपा दोनों को बड़ी उम्मीदें हैं.

‘Fit Indian Sunday on Cycle' अभियान देशभर के 6000+ स्थानों पर सफलतापूर्वक आयोजित हुआ. डॉ. मंडाविया ने पालीताणा में किया नेतृत्व, बबीता फोगाट दिल्ली में हुईं शामिल.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात के 123वें एपिसोड में पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वालों की सराहना की. पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयास हमारी धरती के लिए बड़ी ताकत बन रहे हैं.

राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाक सीमा के पास युवक और नाबालिग लड़की के शव मिले हैं. पाकिस्तानी ID और सिम कार्ड मिलने से जांच एजेंसियां सतर्क, गहन जांच जारी.