भाजपा ‘विधायक-मंत्री खरीदो’, ‘ED-CBI से धमकी दिलवाओ’ का खेल खेलती है : हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुमला में भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि ये लोग जनता की नहीं, बल्कि अपने हितों की सरकार चलाना चाहते हैं.
आरजी कर पीड़िता की तस्वीर वायरल होने पर कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, CBI को दिया ये निर्देश
पिछले महीने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए बलात्कार और हत्या मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने भी सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पीड़िता का नाम, फोटो और वीडियो हटाने का निर्देश दिया था.
सज्जाद लोन ने घोषणापत्र में किए कई वादे, जम्मू-कश्मीर चुनाव में धांधली की कराएंगे न्यायिक जांच
चुनावी घोषणापत्र जारी करते हुए सज्जाद लोन ने कहा कि पार्टी अनुच्छेद 370 और 35ए की बहाली और जम्मू-कश्मीर की 2019 से पहले की संवैधानिक स्थिति के लिए लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है.
सौर ऊर्जा उत्पादन में भारत की वृद्धि एक स्पष्ट दृष्टिकोण का परिणाम: PM मोदी
पीएम ने कहा, सौर ऊर्जा को अपनाने के लिए विचारों और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के लिए आईएसए एक आदर्श मंच है.
केंद्र ने झारखंड हाईकोर्ट में कहा, ‘संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ का मामला गंभीर’
पूर्व की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को आदेश दिया गया था कि घुसपैठियों की पहचान सुनिश्चित कराने में स्पेशल ब्रांच की मदद लेकर कार्रवाई करें.
राजस्थान: Kota में NEET की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के छात्र ने की आत्महत्या
छात्र कोटा के पुराने जवाहर नगर इलाके में किराये के मकान में रहता था और 30 अगस्त को घर से कोटा पहुंचा था. वह यूपी के मथुरा जिले के बरसाना का रहने वाला था.
लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें फिर से बनाया पार्टी का सदस्य
भाजपा देश भर में बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान चला रही है. पार्टी ने इस राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को 'संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024' का नाम दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान का शुभारंभ 2 सितंबर को नई दिल्ली से किया था.
Paris Paralympics 2024: तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन में स्वर्ण पदक जीता
हरविंदर सिंह ने पैरिस पैरालंपिक्स 2024 में पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है, वह पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बन गए हैं.
दलबदल करने वाले विधायकों को नहीं मिलेगी पेंशन; हिमाचल विधानसभा में विधेयक पारित
विधेयक में कहा गया है, "राज्य के लोगों द्वारा दिए गए जनादेश की रक्षा करने, लोकतांत्रिक मूल्यों को संरक्षित करने और इस संवैधानिक पाप को रोकने के लिए हिमाचल प्रदेश विधानसभा (भत्ते और पेंशन) अधिनियम, 1971 में यह संशोधन लाना आवश्यक है."
शिक्षक दिवस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 82 शिक्षकों को सम्मानित करेंगी
हर साल 5 सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य देश में शिक्षकों के अद्वितीय योगदान को सम्मानित करना है.







