Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Indigo

Delhi NCR Fog: दिल्ली-NCR में 15 दिसंबर, दिन सोमवार की सुबह भारी कोहरे और प्रदूषण वाली रही. इसका असर सड़कों पर दिखा जहां कई वाहन आपस में भिड़ गए, वहीं मौसम को देखते हुए Indigo ने भी एडवाइजरी जारी की है.

IndiGo In Delhi High Court: भारी संकट से जूझ रही इंडिगो ने कस्टम ड्यूटी रिफंड के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

इंडिगो चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता (Vikram Singh Mehta) ने फ्लाइट कैंसिलेशन पर सार्वजनिक माफी मांगी. उन्होंने कहा कि एयरलाइन ने यात्रियों को निराश किया है और अब सेवाओं को सामान्य करने व जनता का भरोसा फिर से जीतने पर ध्यान दिया जाएगा.

इंडिगो की 1000+ उड़ानों के बड़े पैमाने पर रद्द होने के बाद दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि एयरलाइंस संचालन न्यायालय का काम नहीं, यह सरकार का विषय है और सरकार पहले ही मामले की जांच कर रही है.

IndiGo Flights Cancelled Today: सोमवार को देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर IndiGo की लगभग 450 फ्लाइट्स रद्द हुईं. दिल्ली एयरपोर्ट पर ही 134 फ्लाइट्स रद्द की गईं. वहीं अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 20, बेंगलुरु एयरपोरट् पर 127 उड़ानें रद्द की गईं.

Indigo Airlines Crisis: पिछले एक हफ्ते में इंडिगो एयरलाइंस ने रोजाना सैकड़ों फ्लाइट कैंसिल कीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई. सरकार ने इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स को शो कॉज नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है. DGCA ने भी कारण बताओ नोटिस भेजा है और रिफंड व बैगेज डिलीवरी के लिए सख्त निर्देश दिए हैं.

देशभर में इंडिगो एयरलाइंस की लगातार फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रायपुर एयरपोर्ट पर कई यात्री पिछले तीन दिनों से बच्चों और सामान के साथ फंसे हुए हैं। हालात ये हैं कि अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए यात्रियों को सामान्य किराए से कई गुना अधिक कीमत देकर टिकट लेनी पड़ रही है। इसके बावजूद इंडिगो की ओर से रद्द फ्लाइटों का रिफंड अब तक जारी नहीं किया गया है, जिससे लोगों में भारी नाराज़गी है। इन सारी स्थितियों की पड़ताल हमारे संवाददाता मनोज सिंह ने छत्तीसगढ़ से की है।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो महासंकट से जूझ रही है. क्रू की कमी और नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन नियमों के चलते इस एयरलाईन का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सूत्रों का कहना है कि केवल 4 दिसंबर को ही बड़े एयरपोर्ट्स पर इंडिगो की 250 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुई थी और 5 दिसंबर की सुबह भी कई उड़ानें प्रभावित रहीं. हजारों उड़ानें कैंसिल कर दी गईं. इस मामले में सरकार ने उच्च-स्तरीय जांच कराने का फैसला लिया है.

Tota Udd Maina Udd Game Viral: इंडिगो संकट के बीच कुछ दोस्त एयरपोर्ट पर ही मनोरंजन के लिए चिड़िया उड़-मैना उड़ गेम खेल रहे हैं. वीडियो में उन्होंने इंडिगो एयरलाइन का भी मजाक उड़ा दिया. जो अब लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

IndiGo Crisis: आज इंडिगो की 570 उड़ानें रद्द हुईं, दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु समेत 11 एयरपोर्ट इससे प्रभावित हुए. दूसरी ओर, किराया बढ़ाए जाने से भी यात्री परेशान हैं. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों के लिए तुरंत रिफंड देने का आदेश दिया है.

Latest