ईडी की बड़ी कार्रवाई: कर्नाटक विधायक सहित कई ठिकानों पर छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय ने विधायक के.सी. वीरेन्द्र और अन्य से जुड़े ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाज़ी मामलों में बेंगलुरु, गोवा, मुंबई सहित कई शहरों में छापेमारी की. आरोपियों द्वारा चलाए जा रहे प्रमुख वेबसाइट्स में King567, Raja567, Puppy’s003 और Rathna Gaming शामिल हैं.
मुफ्त राशन वितरण फर्जीवाड़े में यूपी CID की बड़ी कार्यवाई
उत्तर प्रदेश में पात्रों को राशन वितरण की शिकायत की कई खबरें सामने आई हैं,यहां तक कि उनके नाम पर फर्जी तरीके से राशन वितरण कर दिया गया और पात्रों को नहीं मिला , अब यूपी CID ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है
जस्टिस यशवंत वर्मा के घर मिले कैश मामले की जांच तेज, कमेटी ने किया निरीक्षण
जस्टिस यशवंत वर्मा के घर कथित नकदी बरामदगी की जांच तेज हो गई है. सुप्रीम कोर्ट की इन-हाउस कमेटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस कमिश्नर द्वारा भेजे गए सबूतों की समीक्षा की जा रही है.
उत्तराखंड सरकार द्वारा कैम्पा फंड के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार द्वारा कैम्पा फंड के दुरुपयोग से संबंधित मामला निपटाया, सरकार ने भविष्य में विचलन न होने का आश्वासन दिया और दोषी अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू की.
झारखंड के चाईबासा में घर में लगी आग की चपेट में आकर चार बच्चों की मौत
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गितिलिपि गांव में आग की चपेट में आकर चार बच्चों की मौत हो गई. बच्चे पुआल में खेल रहे थे, आग लगने से घटना हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
आईआईटी और आईआईएम जैसे शिक्षण संस्थानों में खुदकुशी की घटनाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्त की चिंता
सुप्रीम कोर्ट ने आईआईटी और आईआईएम में आत्महत्याओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इन मामलों की जांच के लिए एक मजबूत तंत्र बनाया जाएगा.
दिल्ली हाईकोर्ट ने निर्दोष व्यापारियों के बैंक खातों को फ्रीज करने पर जताई चिंता
दिल्ली हाईकोर्ट ने साइबर अपराधों की जांच के दौरान निर्दोष व्यापारियों के बैंक खातों को फ्रीज करने पर चिंता जताई. कोर्ट ने गृह मंत्रालय को एक एसओपी तैयार करने के लिए सभी हितधारकों से परामर्श करने को कहा.
सीबीआई ने रेलवे विभागीय परीक्षा में रिश्वतखोरी के मामले में छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सीबीआई ने रेलवे विभागीय परीक्षा में रिश्वतखोरी के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पश्चिम रेलवे के अधिकारी और एक निजी व्यक्ति शामिल हैं. जांच जारी है.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर Delhi High Court ने की सुनवाई
दिल्ली हाईकोर्ट नें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान रेलवे की कड़ी आलोचना
प्रयागराज महाकुंभ हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल
प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे में 30 लोगों की मौत के बाद सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है. याचिका में हादसे की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है.





