Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

israel

इजरायल-ईरान की जंग सातवें दिन में प्रवेश कर चुकी. आज इजरायल ने ईरानी न्यूज चैनल हैक करके 2022 के प्रदर्शन वीडियो चलवा दिए. 2022 में महिलाओं ने कट्टर इस्‍लामी हुकूमत के खिलाफ प्रदर्शन किए थे, तब कई महिलाओं को बेरहमी से मार भी दिया गया था.

ईरानी सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक बयान में IRGC ने इजरायली सेना के खुफिया केंद्र, अमन, के साथ-साथ मोसाद की एक  ठिकाने पर हमला करने की जिम्मेदारी ली.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज कनाडा में हो रही G7 समिट छोड़कर चले गए. उन्होंने कहा— बात इजरायल-ईरान के सीजफायर से भी बड़ी है. इसके अलावा उन्होंने कहा— ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे.

राजधानी  तेल अवीव में ईरान के मिसाइल हमलों की एक लहर के दौरान एक ऊंची इमारत को निशाना बनाया गया, जिससे इमारत का निचला तिहाई हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. यह घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्र में स्थित है. पास के रमत गन में एक अपार्टमेंट ब्लॉक नष्ट हो गया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान पर इजरायल के द्वारा और बुरे हमले किए जाएंगे. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'Truth Social' पर लिखा कि इस रक्तपात को रोकने के लिए ईरान के पास अब भी समय है.

12-13 जून की रात को इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर प्रचंड हमला किया. जिसमें ईरान के सैन्‍य कमांडर और कई वैज्ञानिक मारे गए. अब ईरान पलटवार कर रहा है, वह इजरायल पर जल्द ही एक बड़ा मिसाइल हमला कर सकता है.

Israel attacks Iran nuclear sites: इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया है, जिसमें ईरानी IRGC प्रमुख हुसैन सलामी भी मारा गया है. नेतन्याहू बोले- यह वैश्विक सुरक्षा के लिए जरूरी.

Hamas Gaza chief Sinwar: इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने हमास के गाजा कमांडर मोहम्मद सिनवार के मारे जाने की पुष्टि की. यह हमास पर इजरायल का बड़ा प्रहार है. हालांकि, हमास ने अभी इस पर कुछ नहीं कहा.

ब्रिटिश सरकार ने कहा- “हम वर्तमान हालात को देखते हुए इज़रायल के साथ चल रही व्यापार वार्ता को रोक रहे हैं. हमारी प्राथमिकता इस समय क्षेत्र में शांति, मानवीय सहायता और युद्धविराम को बढ़ावा देना है.”

हूती (Houthi) ने तेल अवीव के बाहर बेन गुरियन हवाई अड्डे के मुख्य टर्मिनल की ओर जाने वाले ड्राइववे पर मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ली.