Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हनीट्रैप में फंसे 24 साल के ट्रक ड्राइवर अमन को पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी ने 20 हजार रुपये के लिए घर के बाहर सिम-पावर्ड कैमरा लगाकर पाक एजेंसियों को सेना की मूवमेंट का लाइव वीडियो भेजा.

SHOPIAN APPLE FARMERS CRISIS: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं और खराब मौसम के चलते सेब की खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है. कटाई के सीजन से ठीक पहले आई इस प्राकृतिक आपदा के बाद प्रभावित बागवानों ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है.

National Song Controversy: जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' का पूरा संस्करण गाने पर कांग्रेस बिलबिला उठी है. सहयोगी दल पर दबाव बनाने में जुटी कांग्रेस को अब बीजेपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस दोनों ने आईना दिखा दिया है.

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के महोरे तहसील में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है. यह बरामदगी खटाजी रिज के घने जंगलों वाले इलाके में की गई.

आजादी के बाद भारत का नक्शा कभी एक जैसा नहीं रहा. रियासतों के विलय से शुरू हुई यह यात्रा भाषाई आंदोलनों, क्षेत्रीय आकांक्षाओं और राजनीतिक फैसलों के साथ लगातार बदलती गई. 31 अगस्त 1956 को राज्य पुनर्गठन अधिनियम पारित हुआ.

JERC ने जम्मू-कश्मीर में बिजली दरों में औसतन 6.83% बढ़ोतरी को मंजूरी दी है, जो 1 सितंबर 2026 से लागू होगी. फैसले के बाद BJP, PDP और पीपल्स कॉन्फ्रेंस ने उमर अब्दुल्ला सरकार पर चुनावी वादे से पलटने का आरोप लगाया है.

कश्मीरी हिंदुओं की घाटी में वापसी के बीच आतंकी संगठनों के नाम से कथित धमकी पत्र सामने आया है. पत्र में जम्मू में रह रहे कुछ कश्मीरी हिंदुओं की पहचान उजागर करने का दावा किया गया है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं.

जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के बयान पर पाकिस्तान ने अमेरिकी अंतरिम राजदूत नताली बेकर को तलब कर विरोध दर्ज कराया. कश्मीर में बदलते हालात और अमेरिकी ट्रैवल एडवाइजरी की समीक्षा के संकेतों ने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है.

Sergio Gor On Jammu and Kashmir: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अपने पहले श्रीनगर दौरे पर जम्मू-कश्मीर को भारत का अहम हिस्सा बताया है. सीएम उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद उन्होंने J&K पर लगाए गए लेवल-4 ट्रैवल एडवाइजरी को डाउनग्रेड करने का संकेत दिया है.

जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को अनंतनाग जिले में हेरिटेज और संस्कृति को बचाने से जुड़ी कई पहलों की आधारशिला रखी. उप-राज्यपाल ने समाधि प्रतिष्ठा दिवस, नाग पंचमी महोत्सव और यज्ञ की पूर्णाहुति के मौके पर अनंतनाग में श्री रामकृष्ण महासम्मेलन आश्रम का दौरा किया.