Bharat Express DD Free Dish

Jammu Kashmir

Jammu Kashmir Election Exit Poll: जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हुए हैं. एक्जिट पोल्स में यहां की पार्टियों की स्थिति को समझने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल पर देखिए ताजा और सटीक कवरेज.

बीते दिनों एक कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा था कि पाकिस्तान के साथ बातचीत का युग समाप्त हो चुका है. जहां तक जम्मू-कश्मीर का सवाल है, तो अनुच्छेद 370 खत्म हो चुका है.

जम्मू में कठुआ के जसरोटा में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे भाषण दे रहे थे, उसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई. रैली को संबोधित करते हुए वे अचानक मंच पर बेहोश हो गए.

CM योगी ने जम्मू-कश्मीर में कहा कि अब पाकिस्तान अपने आप को संभाल नहीं पा रहा है. वहां पाक अधिकृत कश्मीर उससे अलग होने के लिए आवाज उठा रहा है. वो कह रहा है कि हमें भी जम्मू-कश्मीर के चुनाव में भाग लेने का अधिकार चाहिए.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अगर भाजपा जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के बाद राज्य का दर्जा वापस नहीं करेगी, तो इंडिया गठबंधन संसद में इस मुद्दे को उठाएगी.

जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण के लिए 26 सीटों के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है. तीसरे चरण में 40 सीटों के लिए 1 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 8 अक्टूबर को होगी.

जम्मू-कश्मीर के छह जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर बुधवार को दूसरे चरण के मतदान हो रहे हैं. 239 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.

पुंछ में हुई चुनावी रैली में राहुल गांधी ने कहा, “आज के नरेंद्र मोदी पहले के मोदी की छाया भी नहीं हैं. वे कानून लाते हैं और हम उनका विरोध करते हैं और अब वे कानून पारित नहीं कर सकते."

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घाटी से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में प्रतिबद्धता जताई. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हम घाटी में लोगों को शांतिपूर्ण जीवन देने के लिए आतंकवाद को जड़ से खत्म कर देंगे.

Amit Shah Public Meeting in Jammu Kashmir: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में पांच चुनावी रैलियां कीं. मेंढर में उन्होंने लोगों को ईद-मुहर्रम के मौके पर 2 गैस सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया.