Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jammu Kashmir

Srinagar Hazratbal Dargah: शुक्रवार को नमाज के बाद स्थानीय लोगों ने शिलापट्ट पर उकेरे गए अशोक स्तंभ पर आपत्ति जताते हुए इसे धार्मिक भावनाओं के खिलाफ बताया और इसे तोड़कर हटा दिया.

ईद-ए-मिलाद के मौके पर जम्मू कश्मीर के हजरतबल दरगाह में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ तोड़ दिया गया. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी हैं.

सेव यूथ सेव फ्यूचर फाउंडेशन की रिपोर्ट ने कश्मीर में अज्ञात कब्रों को लेकर रिपोर्ट जारी की है. 93.2% कब्रें डाक्‍यूमेंटेड की गईं, जिनमें ज्यादातर विदेशी उग्रवादियों की निकलीं. फैक्‍ट्स पर आधारित ये स्‍टडी पाकिस्तान की प्रॉक्सी वार को उजागर करती है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. शाह ने तवी पुल और बिक्रम चौक सहित कई स्थानों का निरीक्षण किया.

Amit Shah Jammu Kashmir Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उनके साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद रहे.

लगातार बारिश और भूस्खलन से मां वैष्णो देवी की यात्रा बार-बार स्थगित हो रही है. बीते मंगलवार को भूस्खलन में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. अब SMVDSB ने हेलीकॉप्टर, रोपवे और होटल सेवाओं सहित सभी बुकिंग पर 100% रिफंड देने का आश्वासन दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा कश्मीर पर लिखी गई 25 किताबों पर बैन के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इंकार कर दिया और याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने को कहा हैं. केंद्र सरकार ने इन किताबों पर आरोप लगाया है कि वे अलगाववाद को बढ़ावा देती हैं और भारतीय सेना को बदनाम करती हैं.

Landslide In Jammu: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से वैष्णो देवी रूट पर भूस्खलन हुआ, दर्जनों श्रद्धालु आपदा की चपेट में आ गए. हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया, धार्मिक यात्रा भी रोकी गई. एनडीआरएफ बचाव में जुटा.

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश ने कहर बरपा दिया है. मंगलवार को रियासी जिले के त्रिकुटा पहाड़ियों पर माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में 5 लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हुए है.

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बादल फटने की खबर सामने आई है. डोडा के थाथरी उप-मंडल में हुई इस आपदा ने काफी घर तबाह कर दिए. बताया जा रहा है कि इस तबाही में 10 से ज्यादा घर तबाह हो गए.